{"_id":"5b411e354f1c1b9d468b53a6","slug":"201530994229-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद की कार्यप्राणी पर उठाया सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद की कार्यप्राणी पर उठाया सवाल
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सांसद की कार्यशैली पर कांग्रेस नेता ने उठाया सवाल
कहा- वार्ड नंबर पूछकर समस्या सुनना सांसद को शोभा नहीं देता
सांसद दरबार में लोगों का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से ठीक नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। सांसद किरण खेर की कार्यशैली पर वार्ड 25 से कांग्रेस की टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके रामेश गोयल ने सवाल उठाया है। गोयल ने कहा कि सांसद मनीमाजरा निवासियों से कभी-कभार ही मिलती हैं। शुक्रवार को मनीमाजरा के लोगों से रू-ब-रू होने के लिए सांसद दरबार लगाया गया, लेकिन दुर्भाग्य की बात की है कि सांसद ने पहले वार्ड नंबर पूछने के बाद लोगों की समस्या सुनी। सांसद ने लोगों से पूछा किकिस वार्ड आए हैं, 25 या 26 से। वार्ड 25 में रहने वाले लोगों से कहा गया कि वार्ड नंबर 26 के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए दरबार लगाया गया है। वार्ड 25 की समस्याओं को क्यों लेकर आए हैं।
रामेश गोयल ने कहा सांसद की ओर से ऐसा सवाल पूछे जाने से लोगों ने अपने आप को ठगा सा महसूस किया, जबकि सांसद को किसी वार्ड की ही जवाबदेही नहीं बल्कि सारे चंडीगढ़वासियों के उलझे कामों का निपटारा करवाना चाहिए। क्योंकि सांसद को शहर की जनता ने चुना है, वे कभी भी और किसी भी दरबार में अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। लोगों को सभाओं में सम्मान मिलना चाहिए न कि उनका मजाक उड़ाकर अनदेखी की जाए। यदि लोगों की सेवा करनी है तो पार्षदों से उनकी नाकामयाबी के जवाब तलब करें न कि लोगों की समस्या को दरकिनार करें।