फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला टीचर को किया टर्मिनेट, दो टीचर्स को जारी किया टर्मिनेशल लेटर

महिला टीचर को किया टर्मिनेट, दो टीचर्स को जारी किया टर्मिनेशल लेटर

Sun, 08 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
महिला टीचर को किया टर्मिनेट, दो टीचर्स को जारी किया टर्मिनेशल लेटर
शिक्षिका की सेवा समाप्त, दो शिक्षकों को एक माह का नोटिस
विज्ञापन

सबहेड
दसवीं का रिजल्ट खराब आने के बाद शिक्षा विभाग सख्त, चार प्रिंसिपल सस्पेंड

एसएसए टीचर्स यूनियन ने कहा कि टीचर्स का पक्ष विभाग सुनने को तैयार नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दसवीं के बच्चों के रिजल्ट खराब आने के बाद शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। जांच और कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद एक शिक्षिका की सेवा जहां समाप्त कर दी गई है, वहीं दो शिक्षकों को सेवा समाप्ति के लिए एक महीने का नोटिस दिया गया है। इसके अलावा चार प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस का सही जवाब नहीं देने पर सस्पेंड कर दिया गया है।
शनिवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-38 के शिक्षक पवन कुमार, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड्डा लाहौरा के गणित के अध्यापक विजेंदर शर्मा को टर्मिनेशन लेटर जारी कर एक माह का नोटिस दे दिया गया। एक महीने बाद इनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। वहीं, गवर्नमेंट हाईस्कूल सेक्टर-25 की टीचर जसप्रीत कौर को टर्मिनेट कर दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से टीचर्स पर यह कार्रवाई दसवीं में 25 फीसदी से कम रिजल्ट आने के बाद की गई है।
विज्ञापन

वहीं, चार प्रधानाचार्यों को कारण बताओ नोटिस का सही जवाब नहीं देने पर सस्पेंड कर दिया गया है। उधर, सर्व शिक्षा अभियान टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद राणा ने कहा कि टीचर्स को टर्मिनेट किया जा रहा है, जो गलत है। 12 साल की नौकरी करने के बाद टीचर्स कहां जाएंगे। पहली से आठवीं तक स्टूडेंट्स को फेल नहीं करने का नियम है जबकि नौंवी में 15 फीसदी ग्रेस मार्क देकर पास कर देते हैं। इस कारण स्टूडेंट्स क्वालिटी एजुकेशन हासिल नहीं कर पाते हैं। दसवीं में बोर्ड के एग्जाम में ग्रेस मार्क्स नहीं मिलते, जिसके कारण कई स्टूडेंट्स फेल हो जाते हैं। इसका खामियाजा टीचर्स को भुगतना पड़ता है। वहीं, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने कहा कि यह टर्मिनेशन लेटर एसएसए के शिक्षकों को जारी किया गया है। अगर और टीचर्स की खामियां सामने आएंगी तो हम उन पर भी सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed