फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कोई नया प्रोजेक्ट नहीं

कोई नया प्रोजेक्ट नहीं

Fri, 26 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
कोई नया प्रोजेक्ट नहीं
निगम का 990 करोड़ का बजट, कोई नया प्रोजेक्ट नहीं
विज्ञापन

फरवरी में यह बजट वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में पास किया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
नगर निगम ने अपना प्रस्तावित बजट तैयार कर लिया है। यह बजट वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में पास किया जाएगा। केंद्र सरकार अपना बजट दो फरवरी को पास करेगी। प्रस्तावित बजट में कोई नया प्रोजेक्ट शामिल नहीं किया गया है।
नगर निगम ने इस बार 990 करोड़ का प्रस्तावित बजट बनाया है। वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक के बाद इस बजट पर लोगों के सुझाव भी मांगे जाएंगे। सुझावों के साथ बजट को नगर निगम की फरवरी माह में होने वाली सदन की बैठक में पास किया जाएगा। पिछली बार नगर निगम ने 1005 करोड़ रुपये का बजट पास किया था।
विज्ञापन

बेशक नगर निगम ने 990 करोड़ का बजट तैयार किया, लेकिन प्रशासन की ओर से नगर निगम को करीब 30 प्रतिशत के आसपास के ही ग्रांट इन एड मिलेगी। नगर निगम ने जो 990 करोड़ का बजट तैयार किया है, उसमें कैपिटल हेड के लिए 325 और नॉन कैपिटल हेड के लिए 625 करोड़ का बजट रखा है। प्रस्तावित बजट में नगर निगम ने वाटर सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने, धोबीघाटों का आधुनिकीकरण, सेक्टर-25 के श्मशान घाट और नए सहज सफाई केंद्र बनाने का दावा किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए 10 करोड़ रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइमरी शिक्षा का बजट किया कम
नगर निगम ने इस बार प्राइमरी शिक्षा का प्रस्तावित बजट कम किया है। 5 की बजाय तीन करोड़ का बजट रखा गया है। इसका कारण यह है कि नगर निगम पिछली बार के बजट को खर्च नहीं कर पाई है, जबकि प्राइमरी स्वास्थ्य का बजट भी 8 की बजाय 3 करोड़ रखा गया है। प्राइमरी स्वास्थ्य में नगर निगम ने एक करोड़ का खर्चा चालू वितीय सत्र में किया है।



किस मद के लिए कितनी राशि रखी है निगम ने
विंग राशि (करोड़ में)
बिल्डिंग एवं रोड 50
सिविल वर्क 30
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट 40
प्राइमरी स्वास्थ्य 5
वाटर सप्लाई सिस्टम 60
प्राइमरी शिक्षा 3
सीवरेज 10
गांव की मूलभूत सुविधाएं 5
टर्शरी वाटर 5
स्ट्रीट लाइट 25
सहज सफाई केंद्र 5

वार्ड डेवलपमेंट फंड 12 करोड़ 70 लाख
फायर एंड इमरजेंसी 25 करोड़


कैपिटल हेड में मांग के अनुसार नहीं मिला बजट
पिछले तीन साल का बजट देखा जाए तो नगर निगम ने जितना कैपिटल हेड में बजट पास किया है, उतना प्रशासन की ओर से कभी नहीं मिला है। साल 2015-16 में नगर निगम ने कैपिटल हेड में 348 करोड़ का बजट पास किया, लेकिन प्रशासन की ओर से 76 करोड़ ही मिले। साल 2016-17 में कैपिटल हेड में 572 करोड़ का बजट पास किया, लेकिन प्रशासन से इस हेड के लिए 84 करोड़ मिले। साल 2017-18 में नगर निगम ने कैपिटल हेड के बजट में 339 करोड़ रुपये पास किए, लेकिन सिर्फ 90 करोड़ ही प्रशासन से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed