फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab News in Hindi: 2 more people died in Punjab due to Coronavirus

पंजाब में कोरोना से दो की मौत, 82 नए पॉजिटिव मिले, पीड़ितों की कुल संख्या 2887 पहुंची

Thu, 11 Jun 2020 11:53 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 11 Jun 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Punjab News in Hindi: 2 more people died in Punjab due to Coronavirus
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना से गुरुवार को दो और लोगों की मौत के साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 59 तक पहुंच गई है। इसी दौरान कोरोना के 82 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई, जिसके साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या भी 2887 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार को पठानकोट में सबसे ज्यादा 19 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जिनमें 14 पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं जबकि 5 नए केस सामने आए हैं। लुधियाना दूसरे नंबर पर रहा, जहां 18 केसों की पुष्टि हुई। इनमें 1 दिल्ली से और 1 विदेश से लौटे व्यक्ति समेत 7 लोग पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं, वहीं 9 केस नए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहादत से पहले जवान की आखिरी कॉल, बच्चों की फोटो देखने की थी ख्वाहिश, सैल्यूट कर मां ने दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर में 14 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है, जिनमें मुंबई के लौटा एक व्यक्ति और बाकी नए केस हैं। संगरूर में भी पॉजिटिव पाए गए 10 लोगों में से एक दिल्ली से लौटा व्यक्ति और बाकी पहले से पीड़ित व्यक्ति के करीबी हैं।

पटियाला के 6 केसों में दिल्ली से लौटे 2 लोग भी शामिल हैं। इसी तरह बठिंडा, मुक्तसर में 1-1 केस दिल्ली से लौटे व्यक्ति का और गुरदासपुर में हरियाणा से लौटे व्यक्ति का पाजिटिव केस दर्ज किया गया है। 

मोगा व नवांशहर में 2-2 और मोहाली में 4 नए केस पाए गए हैं। इनमें हैदराबाद और यूपी से लौटे दो लोग भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक 154498 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं।

विभिन्न अस्पतालों में इस समय 569 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से अमृतसर के 4 मरीजों समेत कुल 9 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं जबकि 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 27 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं, जिनमें जालंधर के 9, फरीदकोट के 5, पठानकोट के 6, मुक्तसर के 4, मोगा के 2 और होशियारपुर का 1 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या भी 2259 हो गई है।

अमृतसर में कोरोना ने ली दो और जान 

अमृतसर के चारदीवारी इलाकों में फैले कोरोना संक्रमण के कारण गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक नवां कोट इलाके की गली नंबर आठ में निवासी 62 वर्षीय महिला और दूसरा गेट हकीमां निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। बीते 24 घंटों में अमृतसर में कोरोना ने तीन लोगों की जान ली है। बुधवार रात लाहोरी गेट के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

गुरुवार को कोरोना के 14 नए केस सामने आए। अमृतसर में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 542 हो गई है। प्रशासन ने नवां कोट व गेट हकीमां इलाके को सील कर दिया है। इलाके की सभी गलियों को बंद कर दिया है। एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। 

पुलिसवालों का कोरोना टेस्ट वेरका स्थित हेल्थ सेंटर में होंगे    
इसी बीच सिविल अस्पताल में कोरोना का टेस्ट करवाने के लिए पहुंचे पुलिस कर्मचारियों व आम शहरियों ने सामाजिक दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ा दी। हर रोज 400 पुलिस कर्मचारी टेस्ट के लिए सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर ने शनिवार से पुलिसवालों का टेस्ट वेरका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने का फैसला किया है।

बठिंडा में मिला कोरोना संक्रमित

बठिंडा जिले में गुरुवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया। अब जिले में कुल छह संक्रमित लोगों का उपचार एकांतवास में चल रहा है। संक्रमित मिलने वाला मरीज दिल्ली से आया है। डीसी बी. श्रीनिवासन ने कहा कि गुरुवार को 133 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई, जबकि एक व्यक्ति संक्रमित मिला। 
 
गुरदासपुर: फरीदाबाद से लौटी बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव 
गुरदासपुर के प्रेम नगर रोड निवासी एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की उम्र 61 साल है। अब गुरदासपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि महिला 17 मार्च को फरीदाबाद गई थी और 22 मार्च को लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गई। छह जून को बुजुर्ग महिला फरीदाबाद से लौटी और प्रशासन को बिना बताए घर जाकर रहने लगी। मोहल्ला वासियों ने महिला की शिकायत स्वास्थ्य विभाग से की। इसके बाद विभाग ने उक्त महिला का सैंपल लिया जो पॉजिटिव मिली है।

संगरूर में तीन पुलिसकर्मियों सहित 10 पॉजिटिव
लॉकडाउन खुलने के बाद संगरूर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 10 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन पुलिसवाले भी शामिल हैं। गुरुवार को पॉजिटिव मिले लोगों में पंजाब पुलिस के तीन जवान और 52 बुजुर्ग और 27 साल का युवक शामिल है।

पठानकोट: तीन और छह साल के बच्चों समेत 19 नए संक्रमित

पठानकोट में कोरोना अपने पैर पसार रहा है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन तीन और छह साल के बच्चों समेत 19 नए मामले सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले तक आम दिनों की तरह चहल-पहल वाले बाजार एक बार फिर सुनसान हो चले हैं। वहीं, 15 के करीब स्वर्णकार कारीगरों के संक्रमित होने के कारण सामुदायिक फैलाव के डर से सर्राफा बाजार को 14 जून तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

बाजार के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और आने-जाने के लिए एक ही गली का प्रयोग किया जा सकेगा। इसके अलावा सबसे पहले हॉटस्पॉट के तौर पर चर्चा में आए सुजानपुर में एक बार फिर 15 नए मामले आने से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने कुछ इलाकों को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करने की प्लानिंग शुरू कर दी है। 

जालंधर: 12 नए केस मिले, सेहत विभाग की लापरवाही से दो गोरखपुर निकल गए
जालंधर में गुरुवार को कोरोना के 12 संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इनमें से दो संक्रमित बस से गोरखपुर रवाना हो गए हैं। अब बस में कितनी सवारियां थी और उनका किस-किस से संपर्क हुआ, यह साफ नहीं हो पाएगा। जालंधर प्रशासन ने गोरखपुर प्रशासन को इस बाबत सूचना दे दी है।

शहर में 12 और मामले सामने आने के बाद एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया है। जिले में अब कोरोना के 331 मामले सामने आ चुके हैं। जिन 12 लोगों की गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसमें से दो गोरखपुर के रहने वाले हैं। दोनों को गोरखपुर जाना था। उनके जानकार ने कहा कि आपको जाने से पहले मेडिकल करवाना है। वह सोमवार को जालंधर सिविल अस्पताल में सैंपल देकर गए थे। इससे पहले कि गुरुवार को उनकी रिपोर्ट आती, वह एक निजी बस से गोरखपुर रवाना हो गए।

गुरुवार को जब स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के मोबाइल पर संपर्क किया तो पता चला कि वह तो गोरखपुर पहुंच चुके हैं। इसके बाद प्रशासन ने गोरखपुर प्रशासन को सूचना दी। वहीं दिल्ली से लौटे एक परिवार के पांच सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। परिवार का घर दिल्ली में भी है और जालंधर में भी। वह छह माह बाद जालंधर पहुंचे थे। दुबई से लौटी शहीद बाबा दीप सिंह नगर की महिला भी संक्रमित पाई गई है।

कोरोना से जान गंवाने वाले शख्स की बहन भी संक्रमित पाई गई हैं। अवतार नगर में ही एक नया केस सामने आया है, जिसका किसी से संपर्क नहीं पता चल पाया है। दिल्ली से लौटे मोही गांव का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। वहीं सिद्धार्थ नगर का पॉजिटिव पहले से ही एक संक्रमित के संपर्क में था।

पातड़ां का एक पुलिसकर्मी समेत चार पॉजिटिव मिले 
पटियाला में पातड़ां निवासी 35 वर्षीय एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग गुरुवार देर शाम पॉजिटिव मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पुलिसकर्मी संगरूर में नौकरी करता है। फ्लू के लक्षण होने पर राजिंदरा अस्पताल में दाखिल दिल्ली से आए तीन व्यक्ति भी पॉजिटिव मिले हैं। इनमें दिल्ली के जनकपुरी का रहने वाला 58 साल का बुजुर्ग व 53 साल की उसकी पत्नी और जीटीबी एनक्लेव का रहने वाला 57 साल का एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। गुरुवार को चार मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। 

नंगल में तीन और मांगेवाल में एक नया पॉजिटिव मिला
नंगल के शर्मा स्टोर क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। सिविल अस्पताल नंगल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में काम करने वाले एक 23 वर्षीय युवक को 8 जून को पॉजिटिव आने पर बनूड़ के ज्ञान सागर अस्पताल रेफर किया गया था, जबकि उसके साथ रहने वाले तीन अन्य के सैंपल जांच को भेजे गए थे। गुरुवार यह तीनों लोग पॉजिटिव मिले हैं। डीसी सोनाली गिरी ने बताया कि नंगल में तीन और श्री आनंदपुर साहिब के तहत पड़ते मांगेवाल में एक पॉजिटिव मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed