{"_id":"5ed270c08ebc3e90364547be","slug":"2-more-deaths-due-to-corona-in-punjab-45-killed-so-far-bureau-news-pkl376651362","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में कोरोना से दो और मौतें, अब तक 45 ने गंवाई जान, 2236 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में कोरोना से दो और मौतें, अब तक 45 ने गंवाई जान, 2236 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
Sun, 31 May 2020 10:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:24 AM IST
सार
- 39 नए केसों के साथ राज्य में महामारी से पीड़ितों की संख्या 2236 हुई
- शनिवार को 18 और मरीज हुए ठीक, अब तक 1967 ने दी वायरस को मात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर और लुधियाना में दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। इस दौरान बीते 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में कोरोना के 39 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। इनके साथ राज्य में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 2236 तक पहुंच गई है। शनिवार को 18 लोगों के ठीक होने की भी खबर आई, जिसके साथ ही कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या भी 1967 हो गई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अमृतसर में लगातार तीसरे दिन कोरोना पीड़ितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। वहां शनिवार को 9 मामले सामने आए, जिनमें एक एनआरआई है। पठानकोट में 8 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इसके अलावा बठिंडा में 5, मोहाली में 6 पॉजिटिव केसों में से दो नए केस, पटियाला, संगरूर, फाजिल्का और होशियारपुर में 2-2, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन व गुरदासपुर में 1-1 नए केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
इस बीच, शनिवार को इस महामारी को मात देकर 18 लोग स्वस्थ हुए। इनमें लुधियाना के 12, पटियाला के 3, बठिंडा के 2 और मुक्तसर का एक मरीज है। राज्य में अब तक 84497 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 222 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें के एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक अन्य वेंटिलेटर पर है।