फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2.40 lakh rupees assaulted person, case filed on 22

व्यक्ति पर हमला कर छीने 2.40 लाख रुपये, 22 पर केस दर्ज

Thu, 01 Apr 2021 01:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh rupees assaulted person, case filed on 22
पंचकूला। रंजिश के चलते स्टोन क्रशर के ठेकेदार पर हमला कर 22 आरोपियों ने 2.40 लाख रुपये छीन लिए। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने 22 आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नजीर निवासी गांव आसरेवाली ने पुलिस को बताया कि पिछले साल नवंबर में उसने गांव इस्लाम नगर में प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर उससे गांव के लोग काफी खुन्नस रखते थे। नजीर अपने क्रशर पर अपने चाचा से पैसे लेने गया था। जब वह पैसे लेकर अपने गांव से थोड़ी दूर आलिम करियाना स्टोर के पहले बाइक से आया तो उस पर 22 लोगों ने लाठी, रॉड और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद उससे 2.40 लाख रुपये और सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने आरोपी मुस्ताक, नसीरूद्दीन, फहेहउद्दीन, शराफत अली, गफुर खान, सलीम, असलम, इमरान, हमीद, डब्बी, गोलू, लियाकत, इल्मुद्दीन, दीन मोहम्मद, तक्की खान, मुस्तकीम सहित अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed