फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   2.26 lakh cheated from public health officer in the name of updating PAN card

Panchkula News: पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर पब्लिक हेल्थ के अधिकारी से 2.26 लाख ठगे

Wed, 23 Nov 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
2.26 lakh cheated from public health officer in the name of updating PAN card
पंचकूला। पब्लिक हेल्थ विभाग के एक अधिकारी से ऑनलाइन 2.26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, एमडीसी सेक्टर-4 निवासी अशोक शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि वे पब्लिक हेल्थ में वरिष्ठ पद पर कार्यरत हैं। उनके मोबाइल पर 14 सितंबर को एक संदेश आया। संदेश में लिखा था कि एसबीआई में अपना पैन नंबर अपडेट नहीं किया तो उनका खाता बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही पैन नंबर अपडेट करने का लिंक भी दिया था। अशोक शर्मा ने तुरंत लिंक पर क्लिक किया। क्लिक करते ही ओटीपी मांगा और उन्होंने ओटीपी डाला तो उनके मोबाइल पर 25000 रुपये निकाले जाने का संदेश आया। इसके बाद भी लिंक में एक और ओटीपी मांगा गया। उन्होंने दोबारा से ओटीपी डाला तो एक बार फिर 51500 रुपये खाता से निकालने का संदेश आया। तीसरी बार भी ओटीपी डाला तो उनके मोबाइल पर 1.50 लाख रुपये खाते से निकाले जाने का संदेश आया। इसके तुरंत बाद एसबीआई साइबर क्राइम आईटी जयपुर से बैंक अधिकारी ने फोन कर उनको साइबर फ्राड होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद अशोक शर्मा ने लिंक को बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने संबंधित एसबीआई और पुलिस को मामले की शिकायत दी। साइबर थाना एसएचओ योगविंद्र सिंह ने बताया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन ठगी होती है तो उसे तुरंत 1930 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवानी चाहिए ताकि निकाली जा रही राशि को फ्रिज कर वापस खाते में लाया जा सके। उनका कहना है कि कभी भी अज्ञात लिंग पर क्लिक ना करें। इसके अलावा दस्तावेज वेरिफिकेशन या अपडेशन के लिए अनजान नंबर से आई कॉल या मैसेज पर विश्वास ना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed