फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नए एडवाइजर रह चुके हैं शहर में स्टेट गेस्ट

नए एडवाइजर रह चुके हैं शहर में स्टेट गेस्ट

Wed, 19 Dec 2018 01:12 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
नए एडवाइजर रह चुके हैं शहर में स्टेट गेस्ट
नए एडवाइजर शहर के रह चुके हैं स्टेट गेस्ट
विज्ञापन

- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के एमओयू साइन करने के दौरान पुडुचेरी का किया था प्रतिनिधित्व
- दो साल पहले शहर में आए गेस्ट के तौर पर अब बन गए एडवाइजर
अनुभव अवस्थी
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल के नए एडवाइजर मनोज कुमार परिदा 24 जनवरी 2016 को चंडीगढ़ के स्टेट गेस्ट रह चुके हैं। मौका था होटल ताज में आयोजित फ्रांस डेलीगेट्स के बीच स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू साइन करने का। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी मौजूद रहे। फ्रांस ने चंडीगढ़ के साथ ही पुडुचेरी और नागपुर को भी स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप करने की योजना बनाई थी। उस समय मनोज पुडुचेरी के मुख्य सचिव पद पर तैनात रहे हैं। मनोज स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट के तहत ही शहर में स्टेट गेस्ट के रूप में आए थे।
यूटी चंडीगढ़ के नए एडवाइजर मनोज परिदा को सिटी ब्यूटीफुल बेहद पसंद है। वे दो साल पहले जब पुडुचेरी के मुख्य सचिव पद पर तैनात रहे थे, उस दौरान स्टेट गेस्ट के रूप में यहां आए थे। दो दिन तक वह शहर में ठहरे भी थे। तभी उनको शहर पसंद आ गया था और अब वह अपने मनपसंद शहर के नए एडवाइजर बन गए हैं। जल्द ही वह प्रशासक के सलाहकार का चार्ज संभालेंगे। इसके लिए गवर्नर के निर्देशों की प्रतीक्षा की जा रही है। जैसे ही प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से निवर्तमान एडवाइजर को यहां से रिलीव कर दिया जाएगा, उसके बाद नए एडवाइजर मनोज की ताजपोशी हो जाएगी।
विज्ञापन


तबादला रुकवाने की चर्चा
उधर, प्रशासनिक स्तर पर पूरे दिन चर्चा रही कि निवर्तमान एडवाइजर परिमल राय का तबादला रुकवाने के लिए बड़े स्तर पर उनके करीबियों की ओर से प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक उन्हें कोई सफलता मिलती दिख नहीं रही है। सूत्र बताते हैं कि परिमल राय का प्रमोशन हो चुका है, इसलिए वह स्वयं यहां नहीं रहना चाहते हैं। फिलहाल, प्रशासन से लेकर राजनीतिक हलके तक पूरे मामले की हकीकत तो सभी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed