फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दिलप्रीत पर नजर रखने के लिए लगाए दो कैमरे

दिलप्रीत पर नजर रखने के लिए लगाए दो कैमरे

Fri, 13 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दिलप्रीत पर नजर रखने के लिए लगाए दो कैमरे
रोहतक और नोएडा के ध्यानार्थ........
विज्ञापन


दिलप्रीत पर नजर रखने के लिए लगाए दो कैमरे
बिना तलाशी लिए किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा की सुरक्षा में पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहता। उसकी हर हरकत पर नजर रखने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार देर रात एडवांस ट्रामा सेंटर में दो मूविंग कैमरे इंस्टाल कर दिए हैं। दिलप्रीत एडवांस ट्रामा सेंटर के चौथे मंजिल में प्राइवेट वार्ड में दाखिल है। कैमरे रूम के अंदर और बाहर गैलरी पर हर पल की नजर रखेंगे। इस दौरान पुलिस ने इतनी ज्यादा सख्ती बरत दी है कि डाक्टर हो या नर्स। बिना तलाशी के उन्हें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा। जो डाक्टर दवाई लिखते हैं, उसे लेने के लिए खुद पुलिसकर्मी जा रहे हैं। पुलिस ने करीब 15 कमांडो व पुलिस की तैनाती कर रखी है। ट्रामा के मुख्य गेट पर कमांडो बैठे हैं। उसके बाद गैलरी पर कमांडो और पुलिसकर्मी। फिर रूम के बाहर और अंदर। साथ में अब कैमरे भी। रूम के अंदर जो खिड़की है, उसके बाहर भी कमांडो तैनात किए गए हैं। इसके अलावा सादे ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी पल-पल की खबर अपने साथियों से ले रहे हैं। बुधवार रात को चंडीगढ़ पुलिस के कई अधिकारियों ने ट्रामा सेंटर का दौरा किया और उसके बाद कैमरे लगाने का फैसला लिया।


कम से कम तीन से चार हफ्ते रहेगा पीजीआई में
पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि गोली लगने से दिलप्रीत की जांघ की हड्डी का फ्रैक्चर है, जिसे रिकवर होने में कम से कम तीन से चार हफ्ते का वक्त लग सकता है। दिलप्रीत का एक आपरेशन हो चुका है, जिसमें उसकी हड्डियों को अस्थाई तौर पर जोड़ा गया है। बाद में उसका एक और आपरेशन किया जाएगा। पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि दिलप्रीत पूरी तरह से ठीक है। वह अच्छी तरह से बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed