{"_id":"5a79dc0d4f1c1b4e588b7242","slug":"191517935629-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला 2
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ प्रदर्शन
बरनाला। गांव धौला में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका गया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि इस बार के बजट में फसलों की जो कीमतें बढ़ाने की बात कही है, वह केवल धोखा है। सच्चाई यह है कि फसलों की बीते चार साल से वाजिब कीमत दी ही नहीं गई। उन्होंने कैप्टन सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी तरफ से खुदकुशियां रोकने के लिए कोई ठोस प्रयत्न नहीं किया जा रहा, बल्कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया जा रहा है। इस दौरान किसान नेता गुरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, नायब सिंह, दर्शन सिंह, जरनैल सिंह, पाल सिंह, काला सिंह, निर्मल सिंह और मेघनाथ भी मौजूद थे।