{"_id":"5f52a3db8ebc3e6152350538","slug":"1884-new-cases-19-patients-killed-71983-infected-so-far-panchkula-news-pkl3868690167","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: कोरोना से 22 की मौत, एक दिन में 2289 नए केस, अब तक 74272 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: कोरोना से 22 की मौत, एक दिन में 2289 नए केस, अब तक 74272 संक्रमित
Sun, 06 Sep 2020 02:10 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोरोना खतरनाक बन रहा है। पहली बार प्रदेश में चौबीस घंटों में नए मरीजों की संख्या दो हजार से पार हुई और मरने वालों का आंकड़ा बीस पार हुआ। 2289 नए कोरोना केस सामने आए। तो वहीं 22 मरीजों को संक्रमण ने काल का ग्रास बना लिया। पंचकूला में तीन, गुरुग्राम, अंबाला, करनाल, हिसार, यमुनानगर में दो-दो, रोहतक, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद व कैथल में एक-एक मरीज की जान इस महामारी की वजह से गई।
विज्ञापन
प्रदेश में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 74272 हो गई है। जिनमें से 58580 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उधर, संक्रमण की दर और बढ़कर 5.89 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी रेट घटकर 78.87 प्रतिशत पहुंच गया है। बढ़ती महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने 97793 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस के दायरे में रखा हुआ है। 6623 संदिग्धों की सैंपल रिपोर्ट का अभी इंतजार है। 241 मरीजों की हालत नाज़ुक हैं। जिन्हें वेंटिलेटर व ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में 284, गुरुग्राम में 265, सोनीपत में 125, रेवाड़ी में 43, अंबाला में 160, रोहतक में 132, पानीपत में 226, करनाल में 238, हिसार में 112, पलवल में 21, पंचकूला में 142, महेंद्रगढ़ में 59, झज्जर में 35, भिवानी में 42, कुरुक्षेत्र में 100, नूंह में 14, सिरसा में 49, यमुनानगर में 73, फतेहाबाद में 59, कैथल में 68, जींद में 42 व चरखीदादरी में 0 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक फरीदाबाद में 13622, गुरुग्राम में 13029, सोनीपत में 4970, रेवाड़ी में 3888, अंबाला में 4395, रोहतक में 3332, पानीपत में 4430, करनाल में 3713, हिसार में 2814, पलवल में 1616, पंचकूला में 2941, महेंद्रगढ़ में 2029, झज्जर में 1409, भिवानी में 1623, कुरुक्षेत्र में 2224, नूहं में 819, सिरसा में 1712, यमुनानगर में 2064, फतेहाबाद में 1123, कैथल में 1380, जींद में 823 व चरखीदादरी में 316 नए संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
ठीक होने वालों में मरीजों में अब तक फरीदाबाद में 12412, गुरूग्राम में 11373, सोनीपत में 4101, रेवाड़ी में 3305, अंबाला में 3652, रोहतक में 2638, पानीपत में 3097, करनाल में 2269, हिसार में 2025, पलवल में 1476, पंचकूला में 1742, महेंद्रगढ़ में 1570, झज्जर में 1142, भिवानी में 1279, कुरुक्षेत्र में 1274, नूंह में 692, सिरसा में 1140, यमुनानगर में 1290, फतेहाबाद में 677, कैथल में 820, जींद में 371 व चरखीदादरी में 235 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं।