फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कैट के एग्जाम में चमके इंजीनियर सिद्घांत

कैट के एग्जाम में चमके इंजीनियर सिद्घांत

Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
कैट के एग्जाम में चमके इंजीनियर सिद्घांत
कैट के एग्जाम में चमके इंजीनियर सिद्धांत
विज्ञापन

99.28 पर्सनटाइल अंक पाए, आईआईएम से करेंगे एमबीए
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इस बार कैट के एग्जाम में इंजीनियर्स ने बाजी मारी है। इसी में शामिल हैं चंडीगढ़ के सेक्टर 51 निवासी सिद्धांत धवन। उन्होंने 99.28 पर्सनटाइल अंक पाए हैं। वे कहते हैं कि आईआईएम बैंगलुरू, अहमदाबाद, कोलकाता या दिल्ली के एसएमएस से एमबीए करने का लक्ष्य है। अर्थव्यवस्था को बेहतर करना उनका मकसद है।

सेक्टर-51 निवासी राजेंद्र धवन के बेटे सिद्धांत ने सीसीईटी से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। हाल ही में उन्हें एक बड़ी कंपनी में सॉफ्टवेयर डेवलपर की जॉब मिली है। सालाना पैकेज 11 लाख से अधिक है। वे कहते हैं कि मैनेजमेंट में जाने का उनका मन है। उसी के मुताबिक उन्होंने कैट की तैयारी की थी। तीन से चार घंटे मन लगाकर यदि पढ़ा जाए तो कामयाबी हासिल हो जाती है। साथ ही मॉक टेस्ट आदि का भी सहारा लेना चाहिए। घर रहकर भी पढ़ाई हो सकती है, लेकिन कोचिंग के शिक्षकों के जरिये मोटिवेशन होता है। उन्होंने बताया कि चार से छह माह अच्छी तैयारी कर लें तो सफलता मिल जाएगी। मैथ व अंग्रेजी पर पकड़ होना बेहद जरूरी है। परिवार के अलावा दोस्तों ने भी एग्जाम के समय तैयारी में मदद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed