{"_id":"5c3117afbdec2257162faf7a","slug":"181546721199-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर से दिन का तापमान नीचे आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर से दिन का तापमान नीचे आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीत लहर से दिन का पारा लुढ़का
आज भी छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने और शीत लहर चलने से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकार्ड हुई है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। पूरे दिन बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है। रविवार से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए थे। तेज हवाएं भी जारी थीं। कई बार लगा कि बारिश हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शाम तक कुछ जगहों पर बूंदाबादी भी हुई। अगले दो दिन अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से पांच डिग्री के बीच रह सकता है।