फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पटना पायरेटस और बैंग्लूरू बुल्स का मैच बराबरी पर छूटा

पटना पायरेटस और बैंग्लूरू बुल्स का मैच बराबरी पर छूटा

Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
पटना पायरेटस और बैंग्लूरू बुल्स का मैच बराबरी पर छूटा
पटना पायरेटस और बैंग्लूरू बुल्स का मैच बराबरी पर छूटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। विवो प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन में बुधवार को पहला मैच बहुत ही रोमांचक मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटा। पहला मुकाबला बंगलूरू बुल्स और पटना पायरेटस के बीच में हुआ। मैंच के खत्म होेने पर दोनों टीमो के बीच में स्कोर 40-40 रहा। आखिरी पांच मिनट में मैच के परिणाम कुछ भी हो सकते थे। दोनों टीमों ने जोरदार अजमाइश की, लेकिन अंत में मैच बराबरी पर छूटा। ऐसा लगता है कि बुल्स ने एक जीते हुए मैच को इस तरह बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। पायरेटस के कप्तान प्रदीप नरवाल और बुल्स के कप्तान रोहित कुमार दोनों ने सुपर टैन पूरे कर लिए।

पायरेटस का खेल पहले हाफ में अच्छा नहीं था। लेकिन दूसरे हाफ में उस ने नौ अंक की बढ़त को भी धो दिया और मैच को बराबरी पर ले आए।इस मैच के हाफ टाइम का जब अंत हुआ तो बंगलूरू बुल्स के पास पटना पायरेटस के खिलाफ नौ अंकों की अच्छी बढ़त रही। इस हाफ के खत्म होने पर स्कोर 20-12 बुल्स रहा। हाफ के शुरू में ऐसा लग रहा था कि पायरेटस अच्छे से खेल रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया बुल्स ने मैच पर अपनी पकड़ को मजबूत कर ली। इस हाफ की यह भी एक बड़ी बात रही कि बुल्स ने एक बार पायरेटस को ऑल ऑउट भी कर दिया। पायरेट के कप्तान और मुख्य रेडर प्रदीप नरवाल ने पहले पांच रेडों में पांच अब न लिये पर इस के बाद के चार रेडों में वे एक भी अंक नहीं बना सके। अपने पहले ही रेड में एक बोनस अंक ले कर इस सीजन में प्रदीप ने अपने 200 अंक पूरे कर लिए।दूसरी ओर बुल्स के लिए उसके कप्तान रोहित कुमार और साथी युवा रेडर पवन सहरावत दोनों ही बहुत अच्छे से चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed