{"_id":"5b3a8c3d4f1c1b71578b46e9","slug":"181530563645-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारागढ़ी बैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सारागढ़ी बैट
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सिसवां’ की गलियों में होगी ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ की शूटिंग
बॉलीवुड में एकबार फिर पंजाब के आसपास की लोकेशन नजर आएगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। अब आपको बॉलीवुड में एकबार फिर पंजाब के आसपास की लोकेशन नजर आएगी। जी हां, बहुचर्चित फिल्म ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ के साथ ही ‘एक लड़की को देखा’ के लिए चंडीगढ़ और पंजाब की लोकेशन को चुना गया है। ‘एक लड़की को देखा’ का कुछ हिस्सा चंडीगढ़ सेक्टर-23 के बाल भवन में किया जा चुका है, जबकि ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ का कुछ हिस्सा घड़ुुआं और सिसवां के एक गांव में शूट किया जाना है।
चंडीगढ़ के एक लाइन प्रोड्यूसर के अनुसार ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ के लिए उनकी टीम ने एक वर्ष पहले सिसवां और घड़ुआं की लोकेशन को फाइनल किया था। लाइन प्रोड्यूसर लाली गिल ने बताया कि ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ के लिए फिल्म यूनिट को दो सौ वर्ष पुरानी इमारतों की दरकार थी। ऐसी स्थिति में चंडीगढ़ से करीब बीस किलोमीटर दूर गांव सिसवां के गांव कुब्बाहेड़ा को चुना गया और दूसरी लोकेशन घड़ुआं की ली गई। लाली गिल ने बताया कि घड़ुआं में भी ऐसी ही लोकेशन फाइनल की गई, जो देखने में दो सौ वर्ष पुरानी लगे।
इस फिल्म के लिए रणबीर हुड्डा, राजकुमार संतोषी के चंडीगढ़ आने की उम्मीद है। वहीं, दूसरी ओर जूही चावला, अनिल कपूर, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘एक लड़की को देखा’ की शूटिंग भी चंडीगढ़ के बाल भवन की लोकेशन पर की गई थी। इसके साथ ही इसकी शूटिंग खुड्डा अलीशेर में की गई और एक लोकेशन कुराली के पास बाहम माजरा गांव में की गई थी। लाइन प्रोड्यूसर गौरव गब्बर ने बताया कि चंडीगढ़ में जल्द ही उनका एक बड़ा प्रोजेक्ट आ रहा है, जिसके लिए लोकेशन देखी जा चुकी है।