फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मुख्य सेवादार का गला रेत गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गया निहंग

मुख्य सेवादार का गला रेत गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गया निहंग

Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्य सेवादार का गला रेत गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गया निहंग
सेवादार का गला रेत गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गया निहंग
विज्ञापन

- गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब परिसर के पीछे स्थित गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब में हुई घटना
- मौके पर गई पुलिस से बोला हत्यारोपी, चाहे गोली मार दो- नहीं उतरुंगा
- किसी प्रकार मशक्कत के बाद आरोपी को छत से उतार गिरफ्तार करने में सफर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब ।
एक निहंग ने वीरवार देर शाम गुरुद्वारा बिबानगढ़ साहिब के सेवादार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना गुरुद्वारा परिसर में ही हुई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गया। हालांकि मौके पर गई पुलिस टीम किसी प्रकार मशक्कत के बाद आरोपी को छत से उतार गिरफ्तार करने में सफर रही। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्यारा सिंह के रूप में हुई है। वारदात क्यों और किन परिस्थितियों में हुई अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

गुरुद्वारा बिबानगढ़, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब परिसर के ठीक पीछे ही स्थित है। पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी ने गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए। उसने प्यारा सिंह के सिर को धड़ से अलग कर दिया। साथ ही सिर वाले हिस्से को गुरुद्वारे की सीढ़ियों पर रख खुद छत पर जा चढ़ा। इसने में किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि पुलिस की टीम ने हत्यारोपी को छत से उतरने को कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक बोलता रहा चाहे गोली मार दो- नहीं उतरुंगा। आखिरकार काफी देर की मशक्कत के बाद किसी प्रकार पुलिस ने उसे छत से नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed