फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   18 goats died in suspicious condition, case registered

Panchkula News: संदिग्ध हालत में 18 बकरियों की मौत, केस दर्ज

Fri, 14 Jul 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
18 goats died in suspicious condition, case registered
कालका। टगरा साहू के रहने वाले एक व्यक्ति की 18 बकरियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में गुरदेव सिंह ने बताया कि उसके पास करीब 21 बकरियां हैं। बीते दिन उसने अपनी बकरियां चराने के लिए छोड़ रखी थीं। जब शाम के समय सभी बकरियों को वापस घर लेकर जा रहा था तो घर जाते जाते ही करीब उसकी करीब 18 बकरियों की मौत हो गई व तीन बकरियां बीमार हैं। जब उसने उस जगह पर जाकर देखा जहां उसकी बकरियां चर रही थीं तो वहां पर रेलवे के कैंटीन के कर्मचारियों द्वारा खराब हुई सब्जियां, समोसे व अन्य खराब हुआ सामान खुले में फेंक रखा था। शिकायतकर्ता ने पुलिस से दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसे उचित मुआवजा और न्याय दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed