फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   176 acres of land encroached upon at Fatehgarh in Mohali district

Panchkula News: मोहाली जिले के फतेहगढ़ में 176 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़ाया

Wed, 24 May 2023 10:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
176 acres of land encroached upon at Fatehgarh in Mohali district
नौ लोगों के कब्जे में थी 264 करोड़ बाजार मूल्य की जमीनः धालीवाल
विज्ञापन




कहा, 10 जून तक 6000 एकड़ जमीन से कब्जे छुड़ाने का है लक्ष्य



अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बुधवार को मोहाली जिले के माजरी ब्लाॅक के गांव फतेहगढ़ की 176 एकड़ पंचायती जमीन अवैध कब्जे से मुक्त करवाई है। इस जमीन की बाजार कीमत 264 करोड़ रुपये है। इस जमीन पर 9 लोगों ने कब्जा किया हुआ था।

उन्होंने कहा कि सरकारी पंचायती जमीनों पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है, वह 31 मई तक खुद जमीन से कब्जा छोड़ सकते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि अवैध कब्जों से जमीनें मुक्त करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है और जिन लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर महंगी सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हैं, उनको बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


धालीवाल ने कहा कि दूसरे चरण में अब तक 761 एकड़ सरकारी जमीन कब्जे से मुक्त करवाई जा चुकी है। 10 जून तक 6000 एकड़ जमीन खाली करवाने का लक्ष्य है। पिछले साल भी 9030 एकड़ जमीन कब्जा मुक्त करवाई गई थी जिसकी औसतन बाजार कीमत 2709 करोड़ रुपये बनती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खुद आगे आकर सरकारी जमीन से कब्जे छोड़ें ताकि इस जमीन से बनता राजस्व पंजाब की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह जमीन किसी की पैतृक जायदाद नहीं है बल्कि यह सभी पंजाब की साझा जमीन है और इस जमीन से होती आय सभी राज्य निवासियों के लिए खर्च की जानी है। धालीवाल ने कहा कि पिछले साल भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील पर 3396 एकड़ जमीन लोगों ने खुद छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed