फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   छपरौली विधायक की फार्च्यूनर गाड़ी को रॉबिन से किया बरामद

छपरौली विधायक की फार्च्यूनर गाड़ी को रॉबिन से किया बरामद

Wed, 08 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
छपरौली विधायक की फार्च्यूनर गाड़ी को रॉबिन से किया बरामद
पंचकूला। बागपत के छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह की फार्च्यूनर गाड़ी चुराने वाले आरोपी रॉबिन से पंचकूला क्राइम इनवेस्टीगेशन एजेंसी ने बरामद कर ली है। आरोपी से पूछताछ में बाद कार की लोकेशन गुरुग्राम में मिली थी। इसके बाद सीआईए टीम की ओर से कार को बरामद किया गया है।
विज्ञापन

बीती 26 अप्रैल को सेक्टर-4 विधायक सहेंद्र सिंह के घर से फार्च्यूनर गाड़ी चोरी हुई थी। आरोपी रॉबिन उर्फ राहुल की लोकेशन गर्लफ्रैंड से बात करने के दौरान दिल्ली में मिली थी। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए की टीम ने गुरुग्राम में छापा मारा। इसके बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। रॉबिन अब तक 28 गाड़ियों की चोरी कर चुका है। सीआईए इंस्पेक्टर अमन कुमार ने बताया कि आरोपी पहले भी पंचकूला में चार गाड़ियों की चोरी कर चुका है। वहीं रोहतक से चोरी की गई फार्च्यूनर का सीआईए की ओर से सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की ओर से कई जगह दबिश देने के बाद फार्च्यूनर गाड़ी को गुरुग्राम की पार्किंग से बरामद किया गया है। गाड़ी चोरी करने वाला रॉबिन गाड़ियों के नंबर प्लेट भी बदल लेता है। इस कारण वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका है। डेढ़ साल पहले सेक्टर-12ए में रहने वाले जजपा नेता दिलबाग सिंह नैन के घर से भी उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को चोरी किया गया था। इस दौरान दिलबाग का वर्कर उनकी गाड़ी को घर के बाहर धो रहे थे। रॉबिन से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed