फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   हत्यारोपियों का डीएनए टेस्ट के लिए लिया सैंपल

हत्यारोपियों का डीएनए टेस्ट के लिए लिया सैंपल

Tue, 07 May 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों का डीएनए टेस्ट के लिए लिया सैंपल
पंचकूला। आरती की हत्या के आरोपी दोनों सगे भाईयों आनंद और आजाद का जिला अस्पताल में सोमवार को मेडिकल करवाया गया। इस दौरान दोनों आरोपियों के ब्लड सैंपल भी डीएनए टेस्ट के लिए डॉक्टरों की टीम ने लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कहना है कि आनंद और आजाद का महिला से कोई रिलेशन नहीं था। इसके बाद महिला पांच महीने की गर्भवती थी। पुलिस लिए गए दोनों आरोपियों के डीएनए सैंपल करनाल की मधुबनी स्थित सीएफएसएल लैब भेजेगी। इसे अलावा पुलिस मोबाइल और स्कूटी बरामद करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मनसा देवी थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश सभी पहलुओं पर की जा रही है। 26 अप्रैल को मनसा देवी थाने से 500 सौ मीटर दूरी पर अधजली महिला आरती की जली बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने मनीमाजरा निवासी दोनों सगे भाइयों आनंद और आजाद को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद यह बात सामने आई थी कि दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या की थी। महिला सूरजपुर की रहने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed