फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नगर निगम ने सीआरपीएफ जवानों के लिए किए 25 लाख रूपए भेंट

नगर निगम ने सीआरपीएफ जवानों के लिए किए 25 लाख रूपए भेंट

Sun, 24 Feb 2019 02:31 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने सीआरपीएफ जवानों के लिए किए 25 लाख रूपए भेंट
शहीद जवानों के परिजनों के लिए निगम ने सीआरपीएफ को सौंपे 25 लाख रुपये
विज्ञापन

सबहेड
रोज फेस्टिवल : दूसरे दिन वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, नाटक देख नम हुईं आंखे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रोज फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में लोग रोज गार्डन पहुंचे। इस दौरान लोगों ने पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दी और उनके लिए प्रार्थना की। दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कंमांडेट बलिहार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संवाद थिएटर ग्रुप की ओर से शहीद भगत सिंह की जीवनी पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक में सीआरपीएफ की 13वीं बटालियन के कमांडेंट बलिहार सिंह और नगर निगम कमिश्नर केके यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नाटक के माध्यम से जलियांवाला बाग हत्याकांड पर प्रकाश डालने के साथ सरदार भगत सिंह के जेल बिताए गए दिनों को दिखाया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि इंकलाब जिंदाबाद नारे का अर्थ कभी नहीं मरने वाली क्रांति और परिवर्तन की भावना की आवाज है। इंकलाब की तलवार मानवतावादी विचारों से तेज होती है। भगत सिंह को फांसी देने के दृश्य पर कई दर्शकों की आंखें नम हो गईं। नाटक के बाद दर्शकों ने खड़े होकर टीम का हौसला बढ़ाया। सीआरपीएफ के कंमांडेट बलिहार सिंह ने कहा कि यह नाटक पुलवामा में हुए हमले में शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धजंलि है। इसके लिए उन्होंने पूरी टीम की सराहना की। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने नगर निगम की ओर से कमांडेंट बलिहार सिंह को आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों के लिए 25 लाख रुपये भेंट किए। बलिहार सिंह ने चंडीगढ़ निवासियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed