{"_id":"5c608b4abdec2275c5123d83","slug":"171549830986-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को दिलाएंगे मालिकाना हक- हरमोहन धवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को दिलाएंगे मालिकाना हक- हरमोहन धवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो सहित)
सभी को दिलाएंगे मालिकाना हक : धवन
हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को कॉलोनियों और टेनामेंट के 235 चुनाव बूथ कमेटियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें आप के लोकसभा उम्मीदवार हरमोहन धवन ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि हर बूथ पर 10-10 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि बूथों का संचालन सही तरीके से हो सके। उन्होंने चुनाव प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता आप के प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग ने की।
हरमोहन धवन ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने जनता के साथ धोखा व विश्वासघात किया। हर बार कांग्रेस और भाजपा ने वोट की राजनीति की, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि तीन माह के अंदर ही 2006 से 2018 तक किसी के पास कोई भी प्रमाण जैसे आधार कार्ड, एलआईसी, वोटर कार्ड, लाइसेंस आदि इनमें से कोई भी एक प्रमाण होने पर पेंडिंग पड़े सभी लोगों को मकान दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित मालिकाना हक की मांग को पूरी करवाएंगे। बैठक को मोहम्मद सलीम खान, ओम प्रकाश तिवारी, गीता राम, दिलावर सिंह, राकेश, लीला देवी, विनोद, ललित मोहन, राम सजीवन मिश्रा, राकेश सूद, सतबीर वालिया ने भी संबोधित किया।