फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहर में धरना- प्रदर्शन करने पर लगी रोक

शहर में धरना- प्रदर्शन करने पर लगी रोक

Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
शहर में धरना- प्रदर्शन करने पर लगी रोक
शहर में धरना-प्रदर्शन करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- निर्धारित स्थान पर ही करें विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन
- आम लोगों के जीवन पर अक्सर बना रहता है खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में अब धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। यूटी प्रशासन ने यह फैसला आम लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर लिया है। प्रशासन ने शहर के बाहर सेक्टर-25 में स्थित रैली ग्राउंड पर ही विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी है। यहीं पर लोग आकर धरना-प्रदर्शन कर सकते हैं।
आम लोगों को रैली और धरना-प्रदर्शन की भीड़ से बचाने के लिए डीसी अजीत बालाजी जोशी ने कड़ा कदम उठाया है। प्रशासन का मानना है कि कुछ लोग समूह बनाकर धरना, प्रदर्शन और रैली करने की योजना बनाते हैं। इससे पूरा शहर जाम से कराहने लगता है। डीसी ने बताया कि लोग निर्धारित स्थान रैली ग्राउंड के अलावा शहर में अन्य जगहों पर भी आंदोलन की गतिविधियां करने लगते हैं, जिससे शहर में हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रशासन का मानना है कि ऐसे समूह या संगठन के लोग कानूनी रूप से नियोजित तरीके से आम जनता के लिए परेशानियों का कारण बन जाते हैं। कभी-कभी तो आम आदमी का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है।
विज्ञापन

ऐसी गतिविधियों को तत्काल रोकने के लिए कार्रवाई करनी पड़ती है। डीसी ने निर्देश दिया कि शहर में निर्धारित स्थान पर ही धरना प्रदर्शन किया जाया। इसके अलावा शहर में कहीं भी रैली या धरना-प्रदर्शन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने रैली ग्राउंड सेक्टर-25 में ऐसे आयोजनों को करने की अनुमति दी है। इसी स्थान पर आकर लोग धरना, प्रदर्शन व रैली का आयोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed