फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   171 feet high Ravana will burn from 12 remote points in Panchkula

Panchkula News: पंचकूला में 171 फुट के रावण का होगा दहन, सभी तैयारियां पूरी, 12 रिमोट प्वाइंट बने

Mon, 23 Oct 2023 02:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Oct 2023 02:53 PM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में 171 फुट ऊंचे रावण को जलाने की तैयारी चल रही है। इस रावण को बनाने में करीब तीन महीने का समय लगा और लागत 18 लाख रुपये आई है।

विज्ञापन
171 feet high Ravana will burn from 12 remote points in Panchkula
Panchkula News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दशहरे के अवसर पर इस बार पंचकूला में 171 फीट ऊंचे रावण का दहन 12 रिमोट प्वाइंट से किया जाएगा। शालीमार गार्डन में रावण का पुतला खड़ा भी कर दिया गया है। यह जानकारी श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से पत्रकारवार्ता में दी गई। यह आयोजन सेक्टर-5 स्थित एक निजी होटल में किया गया।

विज्ञापन


श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (दशहरा कमेटी) के चेयरमैन विष्णु गोयल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दशहरे का आयोजन पहले से भी भव्य तरीके से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 22 और 23 अक्तूबर को सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


22 अक्तूबर को शाम को 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में इंद्र चहल पहुंचेंगे। 23 अक्तूबर को पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और कलाकार कर्मजीत अनमोल पहुंचेंगे। विष्णु गोयल ने बताया कि रावण में ईको फ्रेंडली पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि वायु प्रदूषण न हो। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed