फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   17 head constables promoted to become ASI

17 हेड कांस्टेबल पदोन्नत होकर बने एएसआई

Thu, 30 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
17 head constables promoted to become ASI
पंचकूला। पुलिस विभाग के 17 हेड कांस्टेबल पदोन्नत होकर एएसआई और 6 एएसआई सब इंस्पेक्टर बन गए हैं। सभी को पुलिस उपायुक्त ने स्टार लगाकर बधाई दी और अपनी ड्यूटी ईमानदारी के साथ करने की सलाह भी दी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी के आदेशानुसार पंचकूला यूनिट से 17 सहायक उप निरीक्षक और 6 उप निरीक्षक पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त ने सभी पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नत होने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि आपकी पदोन्नति आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का नतीजा है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप अपने भविष्य में आगे बढ़ते रहें और बड़ी से बड़ी सफलता हासिल करें। सतीश कुमार, बृजेश कुमार, विक्रांत, बलदेव राज, रोहताश कुमार, सुनील कुमार, राहुल कुमार, गुरमेज कुमार, मेजर सिंह, संजीव कुमार, जगपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार, रामचन्द्र, सुरजीत सिंह, नरेश कुमार, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार को मुख्य सिपाही से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सुरेन्द्र कुमार, शमशेर सिंह, बलिन्द्र सिंह, शरणजीत सिंह, विकास कुमार, राजेश कुमार को सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed