फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने दाखिल किया नामांकन

Sat, 27 Apr 2019 01:23 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने दाखिल किया नामांकन
शक्ति प्रदर्शन कर पवन बंसल ने किया नामांकन
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने समर्थकों के संग रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपाल शर्मा को कवरिंग कैंडिडेट बनाया गया है। नामांकन के दौरान उनकी पत्नी मधु बंसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, महिला कांग्रेस प्रधान अनीता शर्मा, देवेंद्र सिंह बबला, सुभाष चावला और गुरबख्श रावत सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो की वजह से कई बार सड़कों पर जाम भी लगा। रोड शो सेक्टर 35 कांग्रेस भवन से सेक्टर 34, 22, 23, 16 से होकर सेक्टर 17 निर्वाचन कार्यालय पहुंचा।
बंसल अपने समर्थकों के साथ करीब 12.25 बजे रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में गए। अचानक 12.28 बजे बंसल निर्वाचन कक्ष से बाहर निकल आए और अपने समर्थकों से कुछ कागजात मांगे। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्र में कुछ कागजात कम पड़ गए थे। उसके बाद कुछ समर्थक फोटो कापी कराने चले गए। कागजों की फोटोकापी में करीब 15 से 20 मिनट का वक्त लग गया। करीब एक बजकर दस मिनट पर वह नामांकन कक्ष से बाहर निकले। बंसल के प्रस्तावक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा बने। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुछ कांग्रेस समर्थकों ने डीसी कार्यालय में ही चौकीदार चोर के नारे लगाए। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नारे लगाने से रोका तो बंसल जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


...जब बंसल को गाड़ी में नहीं मिली जगह
कांग्रेस भवन से रोड शो के दौरान जब बंसल खुली गाड़ी में सवार हुए तो कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जगह की कमी पड़ गई। भीड़ बढ़ने पर बंसल खुद ही गाड़ी से नीचे उतर गए और दूसरी गाड़ी में सवार हो गए। नामांकन के दौरान उनकी पत्नी मधु बंसल, दोनों बेटे अमित बंसल और मनीष बंसल के अलावा उनके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी स्मारक भवन में दी किताब
गांधी स्मारक भवन में भवन के डायरेक्टर डॉ देवराज त्यागी ने फूलों की माला पहनाकर बंसल का स्वागत किया। इस अवसर पर गांधी स्मारक निधि के अध्यक्ष केके शारदा ने बंसल को गांधी की आत्मकथा की पुस्तक प्रदान की। किताब को सीने से लगाकर बंसल ने शारदा को कहा कि आपने बहुत अच्छा उपहार दिया है।

चंडीगढ़ में मोदी नहीं कर्म फैक्टर : बंसल
नामांकन के दौरान मीडियाकर्मी से बातचीत में पवन बंसल ने कहा कि चंडीगढ़ में मोदी फैक्टर नहीं है। यहां पर कर्म फैक्टर चलता है। चंडीगढ़ पढ़े लिखों का शहर है, जो सिर्फ अच्छे व सुलझे कार्यों की कद्र करते हैं। पिछले पांच साल में शहर दस साल पीछे चला गया है। विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ बल्कि लोगों को छला गया है। किरण खेर भाजपा के स्टार प्रचारक के साथ परचा भरने आईं, लेकिन फिर भी उनका रोड शो फ्लाप रहा। कौन जीतेगा, कौन हारेगा, इसका पता तो 23 मई को ही चलेगा।



बीपी लो होने पर एसएचओ हुईं बेहोश
डीसी कार्यालय में नामांकन के दौरान उस समय अचानक अफरा तफरी मच गई, जब सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात थाना 26 की एसएचओ पूनम दिलावरी का बीपी लो जाने पर बेहोश हो गईं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाया और सेक्टर 16 हास्पिटल ले गए। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनका बीपी लो था, इसलिए वे बेहोश हो गई थीं। हास्पिटल में उनका प्राथमिक उपचार हुआ। अब वे पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed