{"_id":"5c896572bdec22145c46d4c9","slug":"161552508274-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान था साइंस का पेपर लेकिन कुछ प्रश्नों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान था साइंस का पेपर लेकिन कुछ प्रश्नों ने उलझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसान था साइंस का पेपर, लेकिन कुछ प्रश्नों ने उलझाया
- सीबीएसई 10वीं के साइंस पेपर में डायग्राम नहीं आने पर बच्चे हुए निराश
एक्सपर्ट्स बोले- आसान और बैलेंस्ड था पेपर
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के 10वीं का साइंस का पेपर आयोजित किया गया। छात्रों के लिए गणित के बाद साइंस का पेपर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। छात्रों ने बताया कि इस बार साइंस का पेपर आसान था। सिर्फ कुछ ही प्रश्न ऐसे थे, जिन्हें ट्रिकी कहा जा सकता है। ज्यादातर छात्रों का मानना था कि जिसने भी साइंस की योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की होगी, वह परीक्षा में जरूर पास हो जाएगा। वहीं डायग्राम नहीं आने की वजह से कुछ बच्चों को काफी निराशा हुई।
साइंस के पेपर का आयोजन सीबीएसई टाइमिंग के मुताबिक सुबह 10.30 बजे किया गया था और 15 मिनट पहले छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए बांट दिए गए थे। सीबीएसई दसवीं कक्षा का साइंस का पेपर दोपहर 1.30 बजे खत्म हो गया। 12वीं कक्षा के साइंस विषयों की तरह दसवीं कक्षा का साइंस का पेपर ही छात्रों को काफी आसान लगा। परीक्षा देकर निकले अधिकतर छात्र खुश नजर आए। उनका कहना था कि तीन नंबर के सवाल आसान थे। सेक्शन ई में कुछ सवाल ऐसे थे जो थोड़े ट्रिकी थे। जबकि फिजिक्स के सवाल ठीक ठाक थे। वहीं कुछ छात्रों का कहना था कि जीवविज्ञान (बायोलॉजी) का 5 नंबर का एक सवाल मुश्किल था तो वहीं कुछ छात्र रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) के कुछ सवालों से नाखुश नजर आए।
आसान और बैलेंस्ड था पेपर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेपर आसान और बैलेंस्ड था। सारे प्रश्न एनसीइआरटी की किताब से आए थे। बायोलॉजी और कैमिस्ट्री के कुछ सवाल ट्रिकी थे। यानी अगर पूरे पेपर की बात की जाए तो पूरे पेपर में से 10 नंबर का पेपर मुश्किल था। लेकिन पेपर में सिलेबस से बाहर कुछ नहीं है। - जसजीत कौर, साइंस टीचर
विज्ञापन
क्या कहते हैं स्टूडेंट्स
अच्छे नंबर आने की उम्मीद
पेपर आसान था। कुछ प्रश्न थोड़े मुश्किल लगे, बाकी सबकुछ आता था। इस बार पेपर में अच्छे नंबरों की उम्मीद है। - सौरभ, छात्र
पेपर देख टेंशन छूमंतर हो गई
पेपर शुरू होने से पहले काफी टेंशन थी, लेकिन पेपर देखकर काफी खुशी हुई। पेपर वैसा ही आया जो हमें पढ़ाया गया था। - अंकेश, छात्र
कुछ प्रश्न घुमाकर पूछे
कुछ प्रश्न थोड़े घुमाकर पूछे गए थे। दोस्तों ने बताया कि दूसरा सेट थोड़ा मुश्किल था। गणित के साइंस पेपर की बहुत टेंशन थी। - किशन, छात्र