{"_id":"5c74502dbdec2217fc33f513","slug":"161551126573-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. आशीष जैन बने आईक्यूएसी के नए डॉयरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. आशीष जैन बने आईक्यूएसी के नए डॉयरेक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फोटो सहित)
प्रो. आशीष जैन आईक्यूएसी के नए डायरेक्टर
बोले- पीयू को रैंकिग में ऊपर लाने के लिए लेंगे कई फैसले
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डेंटल इंस्टीट्यूट में पेरियोडॉन्टोलॉजी विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ. आशीष जैन को आईक्यूएसी का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। डॉ. जैन ने प्रोफेसर राजीव लोचन से पदभार संभाला, जिन्होंने अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। पद के खाली होने के बाद यूनिवर्सिटी ने आवेदन मांगे थे। लंबी प्रक्रिया के बाद डॉ. जैन का नाम फाइनल किया।
डॉ. जैन छह साल तक यूनिवर्सिटी में डेंटल इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल रहे हैं और उन्हें छह विशिष्टताओं में एमडीएस पाठ्यक्रम शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। वह मुंबई स्थित नायर डेंटल हॉस्पिटल से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। डॉ. जैन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और बोस्टन यूनिवर्सिटी से डबल पोस्ट-डॉक्स किया है। आईक्यूएसी के डायरेक्टर का पद इस समय यूनिवर्सिटी के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में अपनी स्थिति को बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। डायरेक्टर का पद मिलने के बाद डॉ. आशीष जैन ने कहा कि यह उनके लिए काफी सम्मान की बात है। वह जल्द ही सभी के साथ एक बैठक कर चर्चा करेंगे ताकि यूनिवर्सिटी को रैंकिंग के शिखर पर लाने के लिए सभी योजनाएं तैयार की जा सके। रैंकिंग में सुधार लाने के लिए कई फैसले भी लिए जाएंगे।