फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्कॉच समिट में स्वास् थ्य विभाग की झोली में चार अवार्ड

स्कॉच समिट में स्वास् थ्य विभाग की झोली में चार अवार्ड

Tue, 26 Feb 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
स्कॉच समिट में स्वास्
थ्य विभाग की झोली में चार अवार्ड
फोटो समाचार
विज्ञापन



स्कॉच समिट में स्वास्थ्य विभाग को मिले चार अवार्ड
सबहैड
महामारी नियंत्रण, कुपोषण की रोकथाम, योग के विस्तार और ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सर्विसेज पर मिले अवार्ड

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नई दिल्ली में आयोजित 56वें स्कॉच समिट में चंडीगढ़ स्वास्थ्य प्रशासन की झोली में चार अवार्ड आए। समारोह में अवार्ड चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के निर्देशक की तरफ से मलेरिया के सहायक निदेशक डा. उपेंद्रजीत सिंह ने हासिल किए। स्वास्थ्य विभाग को पहला पुरस्कार साल 2018-19 में मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया को नियंत्रित करने पर दिया गया। जिस तरह से इन बीमारियों को काबू किया गया, उसकी बहुत सराहना की गई। दूसरा पुरस्कार बच्चों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए महत्वपूर्ण प्रभाव और योगदान देने के लिए दिया गया है।

जीएमएसएच -16 में पोषण पुनर्वास केंद्र की स्थापना विशेष रूप से मलिन बस्तियों और कॉलोनियों के कुपोषित बच्चों को उनकी पोषण स्थिति में सुधार के लिए गहन सेवाओं का विस्तार करने के लिए सराहना की गई है। तीसरा पुरस्कार ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सर्विसेज के लिए प्रदान किया गया है। इस उपक्रम में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को मानक प्रोटोकॉल के अनुसार बहुत अच्छा माना गया है। चौथा पुरस्कार यूटी के निवासियों में योग के विकास पर दिया गया। स्कूलों में योग शिक्षकों को नियुक्त करने, स्वास्थ्य सुविधाओं में योग सत्र आयोजित करने और स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में योग कक्षाओं के अनिवार्य प्रावधान और उसके विस्तार के लिए उठाए गए कदमों के लिए दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed