{"_id":"5c37ac3cbdec22736934a604","slug":"161547152444-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स हॉस्टल में बनेंगे बास्केटबाल कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स हॉस्टल में बनेंगे बास्केटबाल कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीयू की छात्राएं हॉस्टल में खेल सकेंगी बास्केटबाल
- पीयू प्रशासन बनाने जा रहा है बास्केटबाल कोर्ट
- हॉस्टल नंबर- 8 में होगा सबसे पहले शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्राएं अब हॉस्टल में बास्केटबाल खेल सकेंगी। इसके लिए हर हॉस्टल में बास्केटबाल कोर्ट बनने जा रहा है। शुरुआत हॉस्टल नंबर- 8 से होगी। उसके बाद अन्य हॉस्टल में यह तैयार होगा।
पीयू में छात्राओं के पांच हॉस्टल हैं। इनमें लगभग तीन हजार छात्राएं निवास करती हैं। खेल की गतिविधियां हॉस्टल के अंदर हों, इसी को ध्यान में रखकर पीयू प्रशासन यह सुविधाएं देने जा रहा है। मालूम हो कि एडमिशन के समय ही छात्र-छात्राओं से स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड के नाम पर रुपये भी लिए जाते हैं। उसी रकम से यह व्यवस्था की जा रही है। पहले चरण में हॉस्टल नंबर- 8 में इसका काम शुरू किया जाएगा। इसी तरह छात्रों के हॉस्टल में खेल की गतिविधियां शून्य हैं। केवल वॉलीबाल खेलने की व्यवस्था है। बाकी अन्य खेल की गतिविधियां नहीं होती हैं। इसको लेकर छात्र संगठनों ने अधिकारियों से पत्र लिखकर मांग भी की थी। सूत्रों का कहना है कि छात्रों के हॉस्टल्स में फुटबाल, बैडमिंटन, डिस्कस थ्रो आदि खेलने की व्यवस्थाएं होंगी। साथ ही खेल का सामान भी इसी माह जनवरी में खरीदे जाने की योजना है। शुरुआत ब्वॉयज हॉस्टल नंबर- 1 से होगी।