फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चारपाई पर बैठकर मटर निकाल रही महिला का किया चालान

चारपाई पर बैठकर मटर निकाल रही महिला का किया चालान

Thu, 27 Dec 2018 02:10 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
चारपाई पर बैठकर मटर निकाल रही महिला का किया चालान
फोटो सहित
विज्ञापन


चारपाई पर बैठी महिला का चालान, जबकि सड़कों किनारे लगे कूड़े के ढेर
घर के बाहर बैठकर महिला निकाल रही थी मटर
महिला बोली, सारे मटर के छिलके उठाकर घर के डस्टबिन में डालने थे
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। नगर निगम के सेनेटरी विंग की कार्यप्राणी पर रोष जताते हुए अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष पारस नाथ ने सवाल उठाया है कि इलाके में कर्मचारी सफाई तो करते नहीं है उल्टा घरों के बाहर बैठकर काम करने वाले लोगों के चालान काटते हैं।
पारस नाथ ने बताया कि बुधवार को विकास नगर में अपने मकान नंबर-189 के बाहर चारपाई पर बैठकर महिला सुनीता मटर निकाल रही थी, इतने में सेनेटरी विंग के कर्मचारी आए और उसके हाथ में चालान काटकर थमा गए। महिला ने बताया कि उसने तो बाद में सारे मटर के छिलके उठाकर अपने घर के डस्टबिन में डालने थे। इन लोगों ने एक बात न सुनते हुए उनका चालान काट दिया।
विज्ञापन

इस गली के मकान नंबर 186 में रहने वाली दुर्गा, 185 में रहने राम प्रकाश, 182 के राम लखन, 188 की रहने वाली दर्शनी देवी, 181 के सुरेश, 187 के अमर नाथ आदि ने बताया कि उनके घरों के आगे की गली और सड़क पर कभी कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने तो आता नहीं है। वे खुद अपने घरों के आगे गली को साफ करते हैं। इतना सब होने के बाद भी कर्मचारी उनका चालान करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पारस नाथ भार्गव ने बताया कि मौली जागरां पुलिस स्टेशन के सामने से विकास नगर को आने वाली सड़क किनारे कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लावारिस जानवर दिनभर कूड़े में मुंह मार गंदगी को फैला रहे हैं। मौली गांव के बाहर की सड़क पर और विकास नगर के सामने पंचकूला और हल्लोमाजरा को जाने वाली सड़क के किनारे कूड़ा पड़ा है। इसको न तो सफाई कर्मचारी उठाते हैं और न ही इस तरह सड़कों के किनारे कूड़ा गिरने वालों का सेनेटरी विंग के कर्मचारी चालान करते हैं। उल्टा घरों के बाहर जाकर साफ सफाई करने वालों का चालान किया जाता है।

पारस नाथ भार्गव ने बताया कि उन्होंने आरटीआई डालकर निगम से पूछा था कि वार्ड नंबर 24 में साफ सफाई करने के लिए कितने सफाई कर्मचारी तैनात हैं। उनको जवाब में 73 कर्मचारी बताए गए हैं। पारस नाथ का कहना कि जबकि इसके आधे कर्मचारी भी इलाके में सफाई करते दिखाई नहीं दिए। यहीं कारण है कि मौली जागरां और विकास नगर के चारों तरफ की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed