{"_id":"5c1fe9abbdec2256d06c67e6","slug":"161545595307-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल वालबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल वालबाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
गुजरात ने चंडीगढ़ को दी शिकस्त
जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में पंजाब, हिमाचल और दिल्ली जीते
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में वालीबाल की जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में रविवार को कई रोचक मुकाबले खेले गए। रविवार को खेले गए मैचों से पहले हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर टूर्नामेंट में शामिल हुए। रविवार लड़कों के वर्ग में गुजरात ने चंडीगढ़ को 3 सेटों में मात दी। वहीं, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर आसान बढ़त हासिल की। लड़कियों के मुकाबलों में छत्तीसगढ़, पंजाब, पश्चिम बंगाल, हिमाचल, गुजरात, तमिलनाडु, केरल और दिल्ली ने आसानी से जीत दर्ज की।
लड़कों के मुकाबलों में उत्तराखंड ने पंजाब को 3-2 और गुजरात ने चंडीगढ़ को 3-0 से मात दी। आंध्र प्रदेश ने उड़ीसा को 3-0, जम्मू-कश्मीर ने पुड्डुचेरी को 3-1 और हिमाचल ने झारखंड को 3-0 से हराया। लड़कियों के मुकाबलों में पंजाब ने उत्तराखंड को 3-0, हिमाचल ने बिहार को 3-0, गुजरात ने चंडीगढ़ को 3-0 और दिल्ली ने झारखंड को 3-0 से मात दी।