फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1606 Dismissed PTI families on the verge of starvation

1606 बर्खास्त पीटीआई के परिवार भूखमरी के कगार पर

Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
1606 Dismissed PTI families on the verge of starvation
चंडीगढ़। हरियाणा में 1606 बर्खास्त पीटीआई को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। ट्यूशन फीस न भर पाने से बच्चों के स्कूलों से नाम कट चुके हैं और दुकानदारों ने अब उधार में राशन देना बंद कर दिया है। कोविड ग्रस्त 42 पीटीआई दवाईयां न खरीद पाने से जिंदगी व मौत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष सीएन भारती व महासचिव जग रोशन ने आरोप लगाया कि लोन की किस्त जमा न होने के कारण बैंकों द्वारा बनाए जा रहे दबाव से बर्खास्त पीटीआई पर मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। अब तक 17 बर्खास्त पीटीआई ह्रदय गति रुकने से मौत के मुंह में जा चुके हैं। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बर्खास्त कर्मचारियों को शीघ्र एडजेस्टमेंट कर परिवारों को भुखमरी से बचाने की मार्मिक अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed