फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   160 players aged 11 to 70 showed their strength in badminton

बैडमिंटन में 11 से 70 साल के 160 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 17 Jul 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
160 players aged 11 to 70 showed their strength in badminton
पंचकूला। तीन दिवसीय 16वीं अश्वनी गुप्ता मेमोरियल जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में 11 से लेकर 70 साल तक के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। विजेताओं को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पुरस्कृत किया। यह प्रतियोगिता विधानसभा अध्यक्ष के दिवंगत पुत्र अश्वनी गुप्ता की याद में डिस्ट्रिक बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित कराई गई। एसोसिएशन के आर्गेनाइजर सचिव जितेंद्र महाजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले भर से 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

कोच सुनीता सिंह ने बताया कि लड़कों के 11 आयु वर्ग के एकल में जयेश दुग्गल ने हैर्डी बंसल को हराया। डबल्स मुकाबले में जयेगा दुग्गल और आरव गर्ग ने वंश और हैर्डी बंसल को हराया। लड़कियों के 11 आयु वर्ग के एकल में केनाज ने रित्विका मदान को हराया। लड़कों के 13 आयु वर्ग के मुकाबलों में अक्षय ने जयेश दुग्गल को हराया। लड़कियों के मुकाबले में भावना चहल ने अनन्या सैनी को हराया। लड़कों के 15 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में विहान ने अक्षय को हराया। डबल्स में विहान और आर्यन मक्कड़ ने अक्षय और अभिदीप को हराया। लड़कियों के 15 आयु वर्ग के मुकाबले में भावना चहल ने अनन्या सैनी को हराया।
विज्ञापन

लड़कों के 17 आयु वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में इशान सिहाग ने कुनाल सैनी को हराया। डबल्स मुकाबले में कुनाल सैनी और अमनप्रीत ने समीर और रजत को हराया। लड़कियों के 17 आयु वर्ग मुकाबले में विनीता पांचाल ने निकिता को हराया। लड़कों के 19 आयु वर्ग मुकाबले में इशान सिहाग ने शुभम को हराया। लड़कियों के 19 आयु वर्ग मुकाबले में विनीता पांचाल ने निकिता को हराया। 35 से 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में रोहित मेहरा ने विशाल खेड़ा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी आयु वर्ग के डबल्स मुकाबले में विशाल खेड़ा और देव पाहुजा ने महेश मित्तल और विवेक अरोड़ा को हराया। 45 से 50 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में विशाल सागर ने संदीप महाजन को हराया। इसी आयु वर्ग के डबल्स में विशाल सागर और सचिन सचदेवा ने राजीव पुसरी और गुलशन बब्बर को हराया। 70 से ज्यादा आयुवर्ग के मुकाबले में डब्ल्यूसी गोयल ने सुभाष चंद्र दहूजा को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed