फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16 PU professors in top 2 percent of world's scientists

दुनिया के प्रसिद्ध विज्ञानियों में पीयू के 16 प्रोफेसर शामिल

Sat, 23 Oct 2021 02:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
16 PU professors in top 2 percent of world's scientists
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। विश्वविद्यालय के नाम एक रिकॉर्ड बना। दुनियाभर के शीर्ष के 2 फीसदी वैज्ञानिकों की रैंकिंग जारी की गई, जिसमें पीयू के 16 प्रोफेसरों को जगह मिली। इसमें 11 वैज्ञानिकों के नाम सार्वजनिक हो गए हैं। बाकी के नामों की घोषणा होना बाकी है। इस उपलब्धि से पीयू का माहौल खुशनुमा हो गया और इसकी गूंज हर जगह सुनाई दी। इसे आगे भी कायम रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने शोध पत्रों के आधार पर दुनियाभर के एक लाख टॉप वैज्ञानिकों का चयन किया। डाटा विश्लेषण, एच इंडेक्स, लेखन, प्रशस्ति पत्र आदि का अध्ययन किया गया गया। इस अध्ययन के आधार पर एक लाख वैज्ञानिकों में से 2 फीसदी की पहचान कार्य के आधार पर की गई। इसी में पंजाब विश्वविद्यालय के 16 प्रोफेसरों को जगह मिली है। डाटा तैयार करने वाले विश्वविद्यालय ने सभी वैज्ञानिकों को 22 विज्ञानी क्षेत्रों में बांटा था। इसके साथ ही 176 उप क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया था। मई 2020 से लेकर अब तक के पब्लिकेशन के आधार पर यह चयन हुआ है। एक चयन की प्रक्रिया पूरे कॅरिअर की भी रही है।
विज्ञापन

मालूम हो कि इसी विश्वविद्यालय ने नवंबर 2020 में भी विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिकों की सूची जारी की थी, जिसमें पीयू के 11 प्रोफेसरों को जगह मिली थी। बताया जाता है कि स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय अब हर साल यह विश्व रैंकिंग जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के इन वैज्ञानिकों को मिली जगह
नाम शोध क्षेत्र
एमेरिट्स प्रो. एसके कुलकर्णी फार्माकोलॉजी
प्रो. वीआर सिन्हा फार्मास्युटिक्स
प्रो. भूपिंदर सिंह भूप फार्मास्युटिक्स
प्रो. कंवलजीत चोपड़ा फार्माकोलॉजी
प्रो. इंदु पाल कौर फार्मास्युटिक्स
एमेरिट्स प्रो. सत्यप्रकाश मैटेरियल्स
एमेरिट्स प्रो. एमएम अग्रवाल न्यूक्लीयर एंड पार्टिकल फिजिक्स
प्रो. हरमिंदर पाल सिंह प्लांट बायोलॉजी एंड बॉटनी
प्रो. हर्ष नैयर प्लांट बायोलॉजी एंड बॉटनी
प्रो. सुशील कुमार कंसल फील्ड ऑफ मेटेरियल्स
प्रो. केवल कृष्ण लीगल एंड फॉरेंसिक मेडिसिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed