फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   16 districts could not touch the target of vaccination

मेगा अभियान : 16 जिले नहीं छू पाए टीकाकरण का लक्ष्य, 6 जिलों में 100 प्रतिशत से भी ऊपर

Fri, 17 Sep 2021 10:05 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
16 districts could not touch the target of vaccination
चंडीगढ़। हरियाणा में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए तीन दिन तक चलाए गए मेगा टीकाकरण अभियान में 16 जिले निर्धारित लक्ष्य को नहीं छू पाए। नूंह जिला तो मात्र 49 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया, जबकि पानीपत, रोहतक और सोनीपत जिले में टीकाकरण 80 फीसदी से नीचे रहा। हालांकि, पूरे प्रदेश में 3 दिन में 92 प्रतिशत लक्ष्य के साथ 14.88 लाख लोगों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 13 से 15 सितंबर तक मेगा टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। इसके तहत हर जिले को लक्ष्य दिया गया था। प्रतिदिन के हिसाब से सभी जिलों को खुराक और लक्ष्य दिए गए थे। नूंह जिला तीनों दिनों में से एक दिन भी 61 प्रतिशत के आंकड़े से आगे नहीं बढ़ पाया, जबकि यमुनानगर, महेंद्रगढ़, कैथल, झज्जर, हिसार और गुरुग्राम ने 100 प्रतिशत से भी अधिक लोगों का टीकाकरण किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद कई जिलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में पहले दिन कुल 84 प्रतिशत, दूसरे दिन 72 और तीसरे दिन पूरे सबसे अधिक 122 फीसदी तक टीकाकरण हुआ। कुल लक्ष्य 16.25 लाख का लक्ष्य था, जिसमें से 14.88 लाख लोगों को सुरक्षित घेरे में लिया गया। कमजोर रहे जिले टीकाकरण में तेजी लाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल हेल्थ मिशन के एमडी प्रभजोत सिंह ने टीकाकरण लक्ष्य को नहीं छू पाने वाले जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वे टीकाकरण में तेजी लाएं, ताकि अधिक से अधिक आबादी को सुरक्षित घेरे में लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अब नए सिरे दूसरी खुराक के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
अच्छी स्थिति वाले जिले
जिला पूरा लक्ष्य
यमुनानगर 119
महेंद्रगढ़ 118
झज्जर 108
करनाल 107
हिसार 106
गुुरुग्राम 104
कैथल 101
सिरसा 96
रेवाड़ी 94
90 प्रतिशत से नीचे वाले जिले
फतेहाबाद 88
जींद 88
पंचकूला 88
पलवल 86
फरीदाबाद 85
कुरुक्षेत्र 85
अंबाला 84
भिवानी 84
चरखीदादरी 82
सबसे कमजोर स्थिति
सोनीपत 78
पानीपत 76
रोहतक 71
नूंह 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed