{"_id":"66d11cf6605840668f079036","slug":"16-cases-of-dengue-were-reported-in-the-district-in-two-days-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-10286-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दो दिन में जिले में डेंगू के 16 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दो दिन में जिले में डेंगू के 16 मामले आए सामने
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है। दो दिन में डेंगू के 16 नए मामले सामने आए हैं। अब तक डेंगू के कुल 116 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें कोट से दो , पिंजौर से 21, कालका से तीन, नानकपुर से एक, सूरजपुर से 30, ओल्ड पंचकूला से 21 और अर्बन पंचकूला से 38 मामले सामने आए हैं। अभी तक रायपुररानी, हंगोला, बरवाला, मोरनी से एक भी मामला सामने नहीं आया है।
पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को डीएलएफ, सूरजपुर, पिंजौर, कालका में लारवा की चेकिंग की। चेकिंग करने के साथ ही फॉगिंग भी की गई। पंचकूला की हेल्थ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह और अन्य ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए फुल बाजू के कपड़े पहनने की अपील की है। अब तक पंचकूला में कुल 59 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें डोर टू डोर टीम की तरफ से सर्वे किया गया। लोगों को डेंगू से बचाव के बारे में जागरूक कर घर में पानी जमा नहीं करने के निर्देश दिए।
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू के मामले लगातार सामने आने के बाद नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। फॉगिंग भी शुरू कर दी गई है। शहर में फॉगिंग करने के साथ लोगों को घरों में पानी खुले में रखने से रोका गया है।