फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   158 crore FD scam accused Rajat sent on 6-day police remand

Panchkula News: 158 करोड़ एफडी घोटाले का आरोपी रजत 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

Sat, 28 Mar 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
158 crore FD scam accused Rajat sent on 6-day police remand
जांच में 70 करोड़ ट्रांसफर का खुलासा, नेटवर्क व अन्य आरोपियों की तलाश तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के 158 करोड़ रुपये के एफडी घोटाले में आरोपी रजत को अदालत ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच में उसकी भूमिका अहम सामने आई है और खातों में 70 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर होने का खुलासा हुआ है।
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उसे 6 दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। जांच एजेंसी के अनुसार रजत इस पूरे नेटवर्क का प्रमुख लाभार्थी और साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि नगर निगम के दस्तावेजों में 145 करोड़ रुपये से अधिक की एफडी दर्ज है, जबकि बैंक रिकॉर्ड इससे मेल नहीं खाते। बैंक स्टेटमेंट और निगम के रिकॉर्ड में बड़े स्तर पर अंतर मिलने से घोटाले की आशंका गहरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने का खुलासा
विजिलेंस जांच के दौरान यह भी पता चला कि कुछ बैंक खाते निगम के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं थे। इन्हीं खातों के जरिए आरोपी के खातों में 70 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध ट्रांजैक्शन की गई।


नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस ने अदालत को बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क, लेनदेन के तरीके, अन्य आरोपियों और लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। साथ ही बैंक खातों, दस्तावेजों और संपत्तियों की गहन जांच भी की जाएगी। जांच एजेंसी ने अदालत से 10 दिन के रिमांड की मांग की थी लेकिन अदालत ने 6 दिन का रिमांड मंजूर किया। पुलिस का मानना है कि यह घोटाला संगठित और बहुस्तरीय तरीके से अंजाम दिया गया जिसमें कई लोगों की संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed