फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   1.57 crores were cheated from six people in two months, police is not able to recover

Panchkula News: दो माह में छह लोगों से 1.57 करोड़ ठगे, पुलिस नहीं करवा पा रही बरामदगी

Mon, 03 Feb 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
1.57 crores were cheated from six people in two months, police is not able to recover
पंचकूला। साइबर ठगों ने जिले के कई लोगों को झांसे में लेकर दिसंबर से जनवरी तक छह वारदातों को अंजाम दिया है। इन वारदातों में आरोपियों ने कुल 1,57,11,000 से अधिक की ठगी की है। साइबर थाने में आ रहे शिकायतों के आधार पर अब सेवानिवृत्त लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। टास्क पूरा करके मुनाफा कमाने, क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के अलावा ठगी के नए-नए तरीकों को अपनाया जा रहा है। टेलीग्राम एप या फिर इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर, बैंक व गोल्ड में निवेश करने और व्हाटसएप पर लिंक भेजकर फाइल डाउन लोड कराई जाती है। ठगी के बाद गिरफ्तार आरोपियों से बरामदगी भी बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस खाता होल्ड तो करवा देती है, लेकिन रुपयों की रिकवरी कराने में असफल रह जाती है। संवाद
विज्ञापन





सेवानिवृत्त कर्नल से दो लाख की ठगी
अमरावती एनक्लेव निवासी सेवानिवृत्त कर्नल नाथूराम से 8 जनवरी को मोबाइल नंबर पर अंजान व्यक्ति ने काल करके एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर दो लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने इंश्योरेंस की बातों में उलझाकर ठगी को अंजाम दिया। मामले में शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



महिला प्रोफेसर से 1.06 करोड़ की ठगी
सेक्टर-4 निवासी महिला प्रोफेसर को फर्जी काल करके 1.06 करोड़ ठगी की गई थी। साइबर पुलिस की जांच जारी है। इस मामले ने साइबर टीम ने वीरवार को एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस गुजरात गई, मामले में अब तक कोई रिकवरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठगी के इन तरीकों से बचें
1. जॉब स्कैम : फर्जी नौकरी का मैसेज या लिंक भेजकर बेरोजगारों को नौकरी के नाम पर ठगते हैं।
2. डिजिटल अरेस्ट : पुलिस या फिर कस्टम अधिकारी बनकर कॉल करते हैं। फर्जीवाड़ा करके ठगी करते हैं।
3. गलती से रुपया भेजना : गलती से रुपया भेजने का मैसेज भेजकर रुपया वापस पैसा मांगा जाता है।
4. बैंक लोन और निवेश स्कैम : फर्जी बैंक या फिर गोल्ड निवेश के नाम पर फर्जी कंपनी बनाकर टेलीग्राम से लिंक भेजना।
5. वीडियो काॅल स्कैम : इंटरनेट से वीडियो काल करके न्यूड लड़की का वीडियो दिखाकर बदनामी का डर दिखाकर की जाती है ठगी।


साइबर पोर्टल पर मिले शिकायत के आधार कार्रवाई लगातार जारी है। कई मामलों में आरोपियों को अरेस्ट भी किया गया है। कुछ मामलों में जांच जारी है। जागरूकता अभियान चलाकर पुलिस लोगों को साइबर ठगी से बचने के लिए भी जागरूक कर रही है। -मुनीष कुमार, साइबर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed