{"_id":"5d2257538ebc3e6cf805e0f3","slug":"156253164117-panchkula-news148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय बॉडी बिल्डिंग टीम में चुने गए चंडीगढ़ पुलिस के एसएचओ बलदेव कुमार, 100 को पछाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय बॉडी बिल्डिंग टीम में चुने गए चंडीगढ़ पुलिस के एसएचओ बलदेव कुमार, 100 को पछाड़ा
Mon, 08 Jul 2019 11:49 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
बॉडी बिल्डर बलदेव कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-34 पुलिस थाने के एसएचओ बलदेव कुमार भारतीय बॉडी बिल्डिंग टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्हें यह कामयाबी मिली है।
बलदेव कुमार ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया तेलंगाना में आयोजित की गई थी। इसमें देश में 100 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए थे। भारतीय टीम में चयनित हुए खिलाड़ी चीन में 18-21 जुलाई तक होने वाली 53वीं एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स और 11वीं वर्ल्ड बॉडी चैपिंयनशिप में भाग लेंगे।
बलदेव कुमार ने इसका श्रेय चंडीगढ़ पुलिस के उच्चाधिकारियों को दिया है। उन्हाेंने कहा, मेरी कोशिश होगी कि इस प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीत कर चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन कर सकूं ।
विज्ञापन
जिम में बहाते हैं पसीना
बलदेव कुमार ने बताया कि पहले वह किक बाक्ंिसग में भाग लेते थे। लेकिन इस दौरान उन्हाेंने जिम करना शुरू कर दिया। इसके बाद किक बाक्स़िग को छोड़कर बॉडी बिल्डिंग शुरू कर दी। वह रोजाना करीब 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं। इसके साथ ही वह डाइट पर भी विशेष ध्यान देते हैं।
3 साल रहे सर्वश्रेष्ठ एथलीट
इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने बताया कि उन्हें शुरू से खेलों से लगाव रहा है। कॅालेज टाइम में लगातार 3 साल तक सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीत चुके हैं। इसके साथ ही ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी चंडीगढ़ पुलिस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।