फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   boy refused to see mobile and four boys beat him badly

युवक ने मोबाइल दिखाने से इंकार किया तो चार नौजवानों ने मार-मार किया लहूलुहान, केस दर्ज

Mon, 08 Jul 2019 11:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
boy refused to see mobile and four boys beat him badly
फाइल फोटो
इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोबाइल न दिखाने से गुस्साएं चार युवकों ने शराब की बोतल फोड़कर एक युवक पर हमला कर दिया। इससे युवक लहूलुहान हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने घायल सोनू यादव की शिकायत पर कालोनी नंबर-4 निवासी घुटनू, आनंद, संदीप व एक अन्य पर 341, 323 और 324 के तहत मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीते शनिवार देर रात करीब सवा बारह बजे सोनू यादव अपने एक अन्य साथी के साथ कालोनी में किसी काम से जा रहा था। तभी रास्ते में घुटनू, आनंद, संदीप व उनका एक अन्य दोस्त मिल गया। आरोप है कि घुटनू ने सोनू उसे उसका मोबाइल दिखाने को कहा। सोनू ने जब मोबाइल दिखाने से इंकार किया तो घुटनू और उसके साथी सोनू से गाली गलौच करना शुरू किया।
विज्ञापन


मामला इस कदर बिगड़ा कि घुटनू ने शराब की बोतल तोड़ सोनू पर वार कर उसे लहुलुहान कर दिया जबकि उसके अन्य साथियों ने भी सोनू व उसके साथी पर डंडो से वार करना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों को पास आते देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोनू के बयानों के आधार पर घुटन्रू आनंद, संदीप और उनके एक अन्य अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed