फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   वोकेशनल टीचर्स की मीटिंग आज, कहा- मांगों को माने प्रदेश सरकार

वोकेशनल टीचर्स की मीटिंग आज, कहा- मांगों को माने प्रदेश सरकार

Thu, 04 Jul 2019 01:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
वोकेशनल टीचर्स की मीटिंग आज, कहा- मांगों को माने प्रदेश सरकार
पंचकूला। वोकेशनल टीचर्स की वेतन बढ़ोतरी और जॉब सिक्योरिटी समेत अन्य मुख्य मांगों के मामले में आज एसीएस फाइनेंस टीवीएसएन के नेतृत्व में मीटिंग है। इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी और वोकेशनल टीचर्स का डेलिगेशन शामिल रहेगा। वोकेशनल टीचर्स को मीटिंग में उनकी मांगे पूरी होने की उम्मीद है। लेकिन वोकेशनल टीचर एसोसिएशन ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो उनका विरोध प्रदर्शन लगातार तेजी पकड़ेगा। बीते मंगलवार को सीएम आवास के घेराव के दोरान हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर वोकेशनल टीचर्स पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया था। फिर उनकी मीटिंग मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के साथ हुई। इसके बाद अंतिम मीटिंग वीरवार को है और उसका नेतृत्व वित्त विभाग के एसीएस टीवीएसएन प्रसाद करेंगे। इसके अलावा यूनियन ने बड़े प्रदर्शन की रणनीति भी तैयार की है। यदि सरकार वादे से मुकरी तो वोकेशनल टीचर्स ने अन्य साथियों को 5 जुलाई को भारी संख्या में पंचकूला पहुंचने के संदेश भेजने शुरू कर दिए हैं। मीटिंग सफल नहीं होने पर वोकेशनल टीचर्स विरोध प्रदर्शन को तेज करने के प्रयास में हैं। एसोसिएशन ने आरोप लगाए कि अधिकारी वोकेशनल टीचर्स की फाइल को एक साल से अधिक समय से लटका रहे हैं। एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार के इस बाद वादा खिलाफी करने पर वोकेशनल टीचर्स 5 जुलाई को जवाब देंगे। राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि वोकेशनल टीचर्स की सेलरी बढ़ोतरी से हरियाणा पर कोई वित्तीय भार नहीं पडेगा, क्योंकि वोकेशनल टीचर्स की सेलरी का बजट केन्द्र सरकार देती है, उसी पूरी राशि के लिए वोकेशनल टीचर्स आंदोलन कर रहे हैं। एसोसिएशन ने कहा कि बजट की साढ़े लाख रुपये से अधिक की राशि हर महीने डिपार्टमेंट निजी कंपनियों को देती है, जबकि यह राशि केंद्र सरकार वोकेशनल टीचर्स के वेतन के लिए देती है। वीरवार को होने वाली मीटिंग के बाद वोकेशनल टीचर्स अपनी अगली रणनीति का खुलासा करेंगे। हजारों की संख्या में वोकेशनल टीचर्स पंचकूला पहुंचेंगे। एसोसिएशन की इस रवैये पर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed