फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Transgender simran big decision about life

आत्मसम्मान के लिए बीटेक की पढ़ाई की, पर नहीं मिली नौकरी और अब ट्रांसजेंडर सिमरन मांगेंगी 'बधाई'

Thu, 27 Jun 2019 12:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीमाजरा Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 12:28 PM IST
विज्ञापन
Transgender simran big decision about life
ट्रांसजेंडर सिमरन - फोटो : फाइल फोटो
नौकरी न मिलने से निराश बीटेक पास ट्रांसजेंडर सिमरन अब बधाई मांग अपना जीवनयापन करेगी। सिमरन को मंगलमुखी डेरे ने शिष्य के रूप में स्वीकार किया। मंगलमुखी ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर काजल मंगलमुखी ने सिमरन प्रीत मंगलमुखी को पूरे रीति रिवाज से अपना शिष्य बनाया। कार्यक्रम के अनुसार बुधवार शाम शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा शीतला माता मंदिर, हाउसिंग बोर्ड चौक, मनीमाजरा से लेकर किन्नर डेरा मकान नंबर 1345/1, मोरी गेट, चूड़ियां वाला मोहल्ला, मनीमाजरा में जाकर समापन हुई। उसके बाद देर शाम सारे किन्नर रीति रिवाजों से सभी रस्में की गईं।
विज्ञापन


इसमें हिजड़ा समुदाय के लोग पंजाबी गिद्दा और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर नौकरी न मिलने से निराश सिमरन ने कहा कि देश के संविधान में ट्रांसजेंडर्स के लिए नौकरी का कोई प्रावधान नहीं है, चाहे वो पढ़ा लिखा व काबिल ही क्यों नहीं हो। इसलिए अब वह लोगों के घरों में जाकर नाच गाकर बधाई मांगने का अपने समुदाय का पारंपरिक काम करके जीवनयापन करेगा। यह पहली बार नहीं है जब किन्नर समाज में ऐसा हो रहा है। इससे पहले इसी डेरे द्वारा पढ़ाए गए कई ट्रांसजेंडर्स को शिष्य के रूप में स्वीकार किया गया है।
विज्ञापन


ट्रांसजेंडर्स के हित में कदम उठाए केंद्र सरकार
ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसाइटी की डायरेक्टर काजल मंगलमुखी ने कहां ने पिछले दो साल से वह केंद्र सरकार से संविधान में ट्रांसजेंडर्स के हितों में प्रावधान कर करने की अपील करते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने ट्रांसजेंडर्स के लिए कोई नया नियम बनाने की कोई योजना नहीं बनाई। इसके चलते अब भी पढ़े लिखे ट्रांसजेंडर को बधाई मांग कर अपना पेट पलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed