फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आज शिक्षा सदन के बाहर भीख मांगकर वोकेशनल टीचर्स लगाएंगे गुहार

आज शिक्षा सदन के बाहर भीख मांगकर वोकेशनल टीचर्स लगाएंगे गुहार

Mon, 24 Jun 2019 12:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
आज शिक्षा सदन के बाहर भीख मांगकर वोकेशनल टीचर्स लगाएंगे गुहार
पंचकूला। रविवार को वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहा। 12वें दिन वोकेशनल टीचर्स अपनी सैलरी बढ़ोतरी व जॉब सिक्योरिटी पॉलिसी की मुख्य मांगों को पंचकूला में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग उन्हें सिर्फ आश्वासन दे रहा है। लेकिन वोकेशनल टीचर्स में भारी रोष है। टीचर्स का कहना है कि वह सोमवार को शिक्षा सदन के बाहर भीख मांग कर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा सरकार व शिक्षा विभाग से अपनी मांगे पूरी करने की गुहार लगाएंगे। वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान मुकेश गुर्जर ने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग अच्छी तरह से हमारी मांगो के बारे में जानते है फिर भी इन पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है राज्य कोषाध्यक्ष राहुल मित्तल ने बताया कि शिक्षा विभाग हमारी कंपनियों पर दबाव बनाकर हमें धरने से उठाने की कोशिश कर रहे हैं। वोकेशनल टीचर्स पर सख्त एक्शन लेने की मेल आ रही है। वोकेशनल टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी टीचर्स ने बहिष्कार कर दिया। गौरव राणा ने कहा कि कल भारी संख्या में वोकेशनल टीचर्स पंचकूला पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वोकेशनल टीचर्स का कंपनियां लगातार मानसिक व आर्थिक शोषण कर रही है। चार महीनों तक सैलरी नहीं मिल पाती। विभाग कंपनियों को मात्र वोकेशनल टीचर्स के खाते में सैलरी डालने के हर महीने 2600 रुपये पर वोकेशनल टीचर्स के हिसाब से दे रहें है। विभाग जानबूझकर प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से भ्रष्टाचार कर रहा है । हरियाणा सरकार को इन कंपनियों को बाहर करके यही राशि वोकेशनल टीचर्स की सैलरी में जोड़ दी जाए तो सरकार पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा और वोकेशनल टीचर्स की मांगे भी पूरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed