फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नंबर पोर्ट करने का झांसा दे खाते से उड़ाए 19,999 रुपये

नंबर पोर्ट करने का झांसा दे खाते से उड़ाए 19,999 रुपये

Tue, 18 Jun 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
नंबर पोर्ट करने का झांसा दे खाते से उड़ाए 19,999 रुपये
पंचकूला। सेक्टर-29 निवासी रोहताश चंद्र बिश्नोई को उनका मोबाइल नंबर पोर्ट करने का झांसा देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैंक खाते से 19,999 रुपये साफ कर दिए। शिकायत पर थाना चंडीमंदिर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था। उन्होंने उसे उनका मोबाइल नंबर एयरटेल से वोडाफोन पर पोर्ट करने को कहा। रोहताश चंद्र ने उनके मकान में नेटवर्क की समस्या बताई और व्यक्ति को घर आकर जांच करने को कहा। रोहताश चंद्र ने नेटवर्क सही मिलने पर नंबर पोर्ट नहीं करवाने की बात कही। फिर आरोपी ने उन्हें एक कर्मचारी के घर आकर उनका फोन अपडेट करने की बात कही। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनके घर जाकर उनसे नेटवर्क ठीक होने की बात कही। लेकिन साथ ही आरोपी ने रोहताश चंद्र से उनकी पत्नी के आधार कार्ड की कॉपी जरूरी बताकर उनसे ले ली। आरोपी ने शाम के समय रोहताश चंद्र को नेटवर्क की जांच की बात कहकर दोबारा फोन किया। साथ ही उनकी पत्नी का नाम उनके दिए आईडी से मिल नहीं खाने का झांसा दिया। आरोपी ने रोहताश चंद्र से नंबर पोर्ट के प्रोसेस को पूरा करने के लिए उनसे आधार कार्ड और पेन कार्ड की कॉपी व्हाट्स एप पर मंगवा ली। आरोपी ने फिर से रोहताश चंद्र को फोन कर उनका बैंक खाता मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर्ड नहीं होने की बात कही। यह झांसा देकर आरोपी ने उनसे एटीएम कार्ड की दोनों तरफ की फोटो भी व्हाट्स एप करवा ली। इसके बाद आरोपी ने उन्हें फोन कर उनके नंबर पर पहुंचे ऑटीपी कोड को पूछा। रोहताश चंद्र के ओटीपी बताते ही उनके बैंक खाते से 19 हजार 999 रुपये साफ कर डाले। इसके तुरंत बाद आरोपी ने फोन काट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed