फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शिक्षा विभाग के साथ मंगलवार को होगी वोकेशनल टीचर्स यूनियन की बैठक

शिक्षा विभाग के साथ मंगलवार को होगी वोकेशनल टीचर्स यूनियन की बैठक

Tue, 18 Jun 2019 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग के साथ मंगलवार को होगी वोकेशनल टीचर्स यूनियन की बैठक
पंचकूला। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स ने रेगुलर किए जाने और सामान वेतन की मांग को लेकर सोमवार को सेक्टर-5 ग्राउंड में प्रदर्शन जारी रखा है। इसमें 2600 वोकेशनल टीचर ने पांचवें दिन अनिश्चितकालीन धरना देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाएगी तो यह जारी रहेगा। हरियाणा वोकेशनल टीचर के प्रधान मुकेश गुज्जर, राज्य महासचिव अनूप ढिल्लों ने कहा कि हमारी मांगे जब तक नहीं मानी जाएगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को हमारी हरियाणा शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों से मीटिंग है। मीटिंग में हमें आश्वासन दिया गया है कि आपकी मांगे मानी जा सकती है। अगर सरकार हमें हमारे अधिकार देगी तो हम अपना काम पूरी ईमानदारी से करने के लिए तैयार हैं। अगर हमें हमारे अधिकार नहीं दिए गए तो हम अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। उन्होंने इसका श्रेय धरने स्थल पर मौजूद सभी वोकेशनल टीचर्स को दिया। उन्होंने सभी वोकेशनल टीचर्स का आभार व्यक्त किया। यूनियन तब तक आंदोलन जारी रखेगी जब तक मांगे पूरी नही हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed