फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फिल्मों में अब फ्रंट फुट पर खेलने का समय- शाहिद कपूर

फिल्मों में अब फ्रंट फुट पर खेलने का समय- शाहिद कपूर

Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
फिल्मों में अब फ्रंट फुट पर खेलने का समय- शाहिद कपूर
चंडीगढ़। फिल्मों में अब बैकफुट का जमाना चला गया। क्रिकेट की तरह अब फिल्माें में फ्रंट फुट खेलने का समय आ चुका है। लोगों की सोच अब बदलने लगी हैं। ऑडियंस अब लव स्टोरी वाली मूवी की जगह कुछ नया देखना चाहते हैं। यह कहना है बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर का। जो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की अदाकारा कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल में मौजूद रहे। इस दौरान शाहिद कपूर ने अपनी जिदंगी के कई बातेें शेयर की। उन्हाेंने कहा कि आज भी मुझे लोग पंकज कपूर के बेटे के नाम से ही जानते हैं। लोग पूछते हैं कि आपने अपने पापा से अभिनय के गुर सीखे हैं तो मेरा उनसे यही कहना है मेरे पिता अभिनय की पूरी किताब है। वह मेरे लिए आर्दश हैं। उनकी बराबरी करने की कभी सोच नहीं सकता हूं।
विज्ञापन


जो स्टोरी दिल को छूए वह मेरे लिए अनमोल
शाहिद कपूर ने कहा कि मैंने पहले लव स्टोरी पर कई मूवी की। उसके बाद चैंज आया तो कमीने, हैदर, उड़ता पंजाब जैसी फिल्में कीं। ये फिल्में सबसे अलग थी। इन मूवी को करने से मेरे अभिनय में निखार आया। लोगाें ने मेरे अभिनय का स्वीकार किया। शाहिद ने कहा कि जिस फिल्म की स्टोरी मेरेे दिल को छू जाए और समाज को कुछ न कुछ संदेश दे, उसे करने में देरी नहीं करता। शाहिद ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म की विशेष तौर पर चर्चा करते हुए कहा कि उस समय पंजाब में नशे को लेकर काफी चर्चाएं चल रही थी। लोगों के घर नशे को लेकर उजड़ रहे थे। उड़ता पंजाब एक मैसेज को लेकर फिल्म बनाई गई थी। इसमें मेरा रोल निगेटिव था, लेकिन यह फिल्म लोगाें में नशे को लेकर जागरूक के तौर पर बनाई गई थी।
विज्ञापन


ब्रेक अप के बाद संभलना
शाहिद कपूर ने ब्रकेअप के दौरान हुए अपने बुरे अनुभवों को भी शेयर किया था। शाहिद ने बताया कि वह भी उस दौर से गुजर चुके हैं जब दिल टूटने के बाद इंसान खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। शाहिद ने इस मुश्किल दौर से निकलने के रास्ते भी सुझाए। उन्होंने कहा कि इन नकारात्मक भावनाओं से उबरने का एक तरीका यह है कि आप अपने काम में पूरी तरह से जुट जाएं, जिससे कि आप खुद को संभाल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहिद के सास ससुर राधास्वामी डेरे में रहते और करते हैं सेवा

शाहिद कपूर ने कहा, मेरा परिवार पंजाब से है। जब कभी चंडीगढ़ और पंजाब आना होता है तो काफी खुशी होती है। शाहिद ने बताया वह खुद राधास्वामी हैं और उनके सास ससुर अमृतसर के पास राधास्वामी डेरे में रहते हैं और सेवा करते हैं। मैं और मेरी पत्नी पत्नी मीरा का वहां आना जाना लगा रहता है। वहां पर मन को काफी शकुन मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed