फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रूट पता नहीं, हरी झंडी दिखाते ही भटकती रहीं गाड़ियां

रूट पता नहीं, हरी झंडी दिखाते ही भटकती रहीं गाड़ियां

Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
रूट पता नहीं, हरी झंडी दिखाते ही भटकती रहीं गाड़ियां
चंडीगढ़। सारंगपुर-खुड्डा जस्सू गांव में मंगलवार से डोर-टु-डोर कचरा कलेक्शन की सुविधा शुरू हो गई। पहले दिन मेयर राजेश कालिया, सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह, नगर निगम कमिश्नर केके यादव व एडिशनल कमिश्नर एके जैन ने सारंगपुर में गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाड़ी चालकों को किस रूट पर जाना है यह जानकारी ही नहीं थी, उसके बाद गाड़ियों इधर-उधर भटकने लगीं। बाद में ग्रामीणों व पूर्व सरपंच ने चालकों को मार्ग बताया। इसके बाद गाड़ियों ने घरों से कचरा लेकर गुरुद्वारे के पास बने सफाई केंद्र में पहुंचाया।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सारंगपुर में 450 घर हैं। इस घरों से कचरा इकट्ठा होकर गुरुद्वारे के पास बने सफाई केंद्र में जाएगा। यहां सात सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसी प्रकार खुड्डा जस्सू गांव में 594 घर हैं। इन घरों से कचरा इकट्ठा करके खुड्डा जस्सू पुल के पास सफाई केंद्र में डाला जाएगा। गांव में छह सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। दोनों ही गांव में सूखा व गीला कचरा अलग-अलग इकट्ठा करने के लिए दो डस्टबिन रखे गए हैं।
विज्ञापन

निगम ने 99 वाहन खरीदे
कमिश्नर ने बताया कि नगर निगम ने अलग-अलग तरीके से घरेलू कचरे के डोर-टु-डोर कलेक्शन को अंजाम देने के लिए 3.2 क्यूबेक मीटर क्षमता के 99 वाहन खरीदे हैं। नगर निगम में शामिल हुए 13 गांवों के लिए 55 वाहनों का उपयोग किया जाएगा और शेष 44 वाहनों का उपयोग शहर के अन्य क्षेत्रों में किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनजीटी का दबाव, अधूरी तैयारियों में शुरू की सुविधा : कांग्रेस
सारंगपुर गांव के पूर्व सरपंच साधु सिंह ने बताया कि जिन वाहनों को हरी झंडी दिखाई गई थी, वे संकरी गलियों में अंदर नहीं जा सकीं। इस वजह से कुछ ही लोग अपने घरों से कचरा दे सके। उसके बाद कमिश्नर ने कहा कि छोटे वाहनों को गांव में भेजा जाएगा जिससे कि वे हर घर तक जा सकें। हालांकि कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि निगम ने बिना तैयारी के ही यह सुविधा शुरू कर दी है। एनजीटी के दबाव के कारण महज औपचारिकताएं पूरी की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed