फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फ्री एसी बस से श्रद्धालु कर सकेंगे विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा

फ्री एसी बस से श्रद्धालु कर सकेंगे विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा

Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
फ्री एसी बस से श्रद्धालु कर सकेंगे विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा
पंचकूला। सेवानिवृत्त और बुजुर्गों के लिये लाला अमरनाथ अग्रवाल ग्रुप की ओर से शुरू की गई फ्री एसी धार्मिक बस यात्रा के रूट में वृद्धि कर दी गई है। लोगों की मांग को देखते हुए बस यात्रा प्रबंधन समिति ने फैसला किया है कि अब लोगों को मां शाकुंबरी देवी, कपाल मोचन, बद्री, केदार एवं ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र एवं मंदिर, मारकंड़ा मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। इससे पहले बस वृंदावन, हरिद्वार, आनंदपुर साहिब, ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, नैना देवी, अग्रोहा एवं सालासर धाम, स्वर्ण मंदिर, दुर्गायाना मंदिर एवं जलियांवाला बाग ही लेकर जाती थी। मई माह से यह बस यात्रा में अब नए स्थानों पर भी जाएगी। अब तक सैकड़ों लोग विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इन बुजुर्गों को बस शनिवार को लेकर जाती है और दर्शन करवाने के बाद रविवार को वापिस छोड़ देती हैं।
विज्ञापन


मनसा देवी गोधाम में होगी बुकिंग
यात्रा के लिए माता मनसा देवी गोधाम में आकर भी बुकिंग करवा सकते हैं। लाल अमरनाथ अग्रवाल धार्मिक स्थल यात्रा के प्रबंधक कुलभूषण गोयल ने बताया कि इस निशुल्क धार्मिक यात्रा के लिए मई माह के धर्म स्थलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसमें चार मई को वृंदावन, 11 मई को मां शकुंबरी देवी, कपाल मोचन, बद्री एवं केदार, 18 मई को सालासर, अग्रोहा, 26 मई को ब्रह्म सरोवर कुरुक्षेत्र एवं मारकंडा मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। इच्छुक श्रद्धालु 9216115297, 8529012345 पर संपर्क कर सकते हैं। कुलभूषण गोयल ने बताया कि हर सप्ताह इस बस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाता है। जिसके बाद माता मनसा देवी गौधाम से धार्मिक बस यात्रा का जत्था शनिवार को विधिवत पूजन के बाद रवाना हो जाता है। अमरनाथ अग्रवाल धार्मिक स्थल यात्रा में वृंदावन, आनंदपुर साहिब, मां चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, मां नैना देवी, अग्रोहा धाम एवं सालासर बालाजी के दर्शन करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed