फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फ्लैग: सेक्टर -1 कॉलेज में डिवीजनल मेगा जॉब फेस्ट स्टार्ट- 2019 संपन्न, 36 कंपनियां ने किए जॉब ऑफर

फ्लैग: सेक्टर -1 कॉलेज में डिवीजनल मेगा जॉब फेस्ट स्टार्ट- 2019 संपन्न, 36 कंपनियां ने किए जॉब ऑफर

Tue, 26 Feb 2019 12:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग: सेक्टर -1 कॉलेज में डिवीजनल मेगा जॉब फेस्ट स्टार्ट- 2019 संपन्न, 36 कंपनियां ने किए जॉब ऑफर
नौकरी मांगें नहीं, देने की काबिलियत हासिल करें : एडीजीपी
विज्ञापन


- सेक्टर-1 कॉलेज में डिवीजनल मेगा जॉब फेस्ट स्टार्ट- 2019 संपन्न, 36 कंपनियाें ने किए जॉब ऑफर

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज सेक्टर-1 में सोमवार को अंबाला डिवीजन के सभी गवर्नमेंट कॉलेज के लिए ओबेराय एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से डिवीजनल मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट में अंबाला डिवीजन के 974 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबाला रेंज के एडीजीपी डॉ. आरसी मिश्रा ने औपचारिक रूप से जॉब फेस्ट का उद्घाटन किया। इस वार्षिक मेगा जॉब फेस्ट में पंचकूला सहित अंबाला, यमुनानगर कुरुक्षेत्र व कैथल जिले के गवर्नमेंट कॉलेज के ग्रेजुएशन फाइनल ईयर व पोस्ट ग्रेजुएट क्लासेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस जॉब फेस्ट में विभिन्न क्षेत्रों की 36 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों तथा जॉब फेस्ट में भाग ले रहे स्टूडेंट्स को संबंधित करते हुए डॉ. आरसी मिश्रा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा युवाओं के लिए रोजगार की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जरूरत है युवाओं को अपने लिए सर्वश्रेष्ठ करियर पहचानने की। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार का चुनाव करना भी न केवल युवाओं के लिए बेहतर विकल्प होगा बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा। साथ ही उन्होंने नौकरी हासिल करने से बेहतर नौकरी देने की काबिलियत हासिल करने की भी बात कही।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रिसिंपल डॉ. अर्चना मिश्रा तथा प्रो. ज्योत्सना सांगवान ने डॉ. मिश्रा का स्वागत किया। प्राचार्या डॉ. अर्चना मिश्रा ने जॉब फेस्ट में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि टेलीकॉम, बैंकिंग, फाइनेंस,मीडिया तथा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है समर्पण और लगन की। उन्होंने कहा कि सेक्टर-1 कॉलेज स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई के बाद उन्हें रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कॉलेज द्वारा मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन महत्वपूर्ण और सराहनीय कार्य है। उन्होंने युवाओं से इस तरह के अवसरों का भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया। आज के इस जॉब फेस्ट में बैंकिंग, टेलीकॉम आईटी, फाइनेंस, मार्केटिंग, एकाउंट्स,मीडिया तथा हॉस्पिटैलिटी आदि विभिन्न क्षेत्रों की 36 कंपनियों ने भाग लिया, जिन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों का साक्षात्कार ल़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजनल जॉब फेस्ट के संयोजक प्रो. अद्वितीय खुराना ने बताया कि इस मेगा जॉब फेस्ट की तैयारियां पिछले काफी दिनों से कॉलेज प्रशासन कर रहा था और इसीलिए करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा तीन दिवसीय प्री प्लेसमेंट ट्रेंनिग का आयोजन किया गया था। जिसके तहत विभिन्न कोर्स के विद्यार्थियों ने इंटरव्यू स्किल्स, ग्रुप डिस्कशन के साथ ही रिज्यूमे बनाने के तरीके सीखे। इस ट्रेनिंग में सेक्टर-1 कॉलेज की तरफ से गवर्मेंट पीजी कॉलेज फॉर वुमेन एवं गवर्नमेंट कॉलेज कालका के विद्यार्थियों की भी प्लेसमेंट ट्रेनिंग कराई, जिसमें विद्यार्थियों ने रोजगार प्राप्त करने की जानकारी गहनता से प्राप्त की।

जॉब फेस्ट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्पेशल आई कार्ड्स, स्टेशनरी किट्स व खाने की सुविधा डायरेक्टरेट ऑफ हायर एजुकेशन,हरियाणा के सौजन्य से उपलब्ध कराया गया। मेगा जॉब फेस्ट में विशेष सहयोग के लिए ओबेराय एजूकेशनल ट्रस्ट के गुर सिमरन सिंह सहित डॉ. कुसुम रानी, प्रो. यशपाल, प्रो. दविंदर कौर, प्रो. अनिल पाण्डेय, प्रो. विनय चौधरी, अमन गोदारा, गौरव कुमार, आदित्य, चांद राम गौरव कुमार को एडीजीपी डॉ. आर. सी. मिश्रा के द्वारा सम्मानित किया गया। फेस्ट के आयोजन में प्रो. चित्रा तंवर तथा प्रो. नवीन कुमार की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर मारूति-सुजुकी के उत्तर भारत के चीफ एडवाइजर एचएस सोढी की भी विशेष उपस्थिति रही। मंच संचालन प्रो. अनिल पांडेय तथा आभार प्रो. कुमकुम गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed